न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुखद खबर : मशहूर एक्टर का निधन, होटल के बाहर खड़ी कार में पाए गए मृत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विनोद थॉमस का निधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Nov 2023 10:50:22

दुखद खबर : मशहूर एक्टर का निधन, होटल के बाहर खड़ी कार में पाए गए मृत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विनोद थॉमस का निधन हो गया है। वे 45 साल के थे। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विनोद का शव केरल के कोट्टायम में पम्पाडी के पास एक होटल के बाहर खड़ी कार में मिला। उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसके अलावा विनोद की मौत की खबर मिलते ही साथी कलाकारों और फैंस को भी सदमा लगा है। वे हैरान हैं कि ये सब अचानक कैसे हो गया। वे उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। विनोद को चाहने वाले उनके फोटो और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

साथ ही उनकी मांग है कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर सच सामने लाया जाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल प्रबंधन ने हमें सूचना दी कि एक व्यक्ति काफी देर से उनके परिसर में खड़ी एक कार के अंदर मौजूद है। हमने विनोद को कार के अंदर पाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विनोद की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

vinod thomas,actor vinod thomas,malyalam film industry,vinod thomas death,vinod thomas car,vinod thomas fans,malyalam actor vinod thomas

ये बताई जा रही है विनोद थॉमस की मौत की वजह

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार शुरुआती अनुमान यह है कि विनोद की मौत कार के अंदर लगातार एसी चलने की वजह से निकली जहरीली गैस के कारण हुई होगी। होटल के एक सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर एक्टर को कार के अंदर मृत पाया। गार्ड काफी समय से विनोद को कार के अंदर बैठा देख रहा था और उसे संदेह हुआ कि आखिर कार से बाहर आने में उन्हें इतना समय क्यों लग रहा है।

गाड़ी काफी देर तक वहीं खड़ी रही थी। बाद में जब अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने विनोद को निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ दिया। बता दें कि विनोद को 'अय्यप्पनम कोश्युम', 'नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला', 'ओरु मुराई वन्थ पथाया', 'हैप्पी वेडिंग' और 'जून' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं से खूब शौहरत मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका