न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अब मेरे बेटे से कोई भी लड़की शादी नहीं करेगी', डार्लिंग्स देखने के बाद विजय की मां का यह था रिएक्शन

5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विजय शर्मा और आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म में विजय और आलिया के अलावा शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू भी लीड रोल में हैं। एक्टिंग के साथ ही आलिया ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 10:35:11

'अब मेरे बेटे से कोई भी लड़की शादी नहीं करेगी',  डार्लिंग्स देखने के बाद विजय की मां का यह था रिएक्शन

5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विजय शर्मा और आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म में विजय और आलिया के अलावा शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू भी लीड रोल में हैं। एक्टिंग के साथ ही आलिया ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के एक्टर विजय शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म को देखने के बाद उनकी मां परेशान हो गई थीं और कहने लगी थीं कि अब उनके बेटे से कोई लड़की शादी नहीं करेगी।

विजय ने कहा, 'इस फिल्म के रिलीज होने के बाद मुझे तरह-तरह के रिएक्शन्स और फीडबैक मिल रहे हैं। कुछ लोग हमजा से नफरत कर रहे हैं, तो वहीं कुछ मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा फनी मेरी मां हैं। उन्होंने ये फिल्म देखी और उसके बाद परेशान होकर मुझे कॉल किया।

विजय ने आगे बताया, 'इसे देखने के बाद मां को इस बात की टेंशन हो गई कि अब कोई भी लड़की मुझसे शादी नहीं करेगी। मुझे पता है कि वह क्या सोच रही थी, लेकिन उनका ऐसा रिएक्शन देखकर मुझे बहुत हंसी आई। इसके बाद मुझे उन्हें शांत कराना पड़ा और इस बात की गारंटी देनी पड़ी कि ऐसा नहीं होगा। हालांकि अब मैं भी यही उम्मीद कर रहा हूं कि ऐसा न हो।'

2012 में बॉलीवुड में रखा था कदम

2012 में आई चित्तागोंग फिल्म से विजय शर्मा ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इसके अलावा वो 'रंगरेज', 'गैंग ऑफ घोस्ट', 'पिंक', 'राग देश', 'गली बॉय' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विजय ने वेब शो 'शी' और 'मिर्जापुर' में काम कर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म