न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके एक्टर टॉम विल्किंसन का निधन, 47 साल के करिअर में जीते हैं कई अवार्ड

ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। फैमिली के एजेंट की ओर से जारी बयान के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 12:29:27

दो बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके एक्टर टॉम विल्किंसन का निधन, 47 साल के करिअर में जीते हैं कई अवार्ड

ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। फैमिली के एजेंट की ओर से जारी बयान के जरिए टॉम विल्किंसन के निधन की जानकारी दी गई है। स्टेटमेंट में कहा गया,“बड़े दुख के साथ टॉम विल्किंसन का परिवार यह घोषणा कर रहा है कि 30 दिसंबर को घर पर उनका अचानक निधन हो गया। उनकी पत्नी और परिवार उनके साथ थे।” हालांकि विल्किंसन के निधन के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विल्किंसन दो बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, हालांकि वे इस अवार्ड को जीत नहीं पाए। विल्किंसन 'द फुल मोंटी', 'माइकल क्लेटन' और 'द बेस्ट एक्सोटिक मैरीगोल्ड होटल' में भूमिका के लिए जाने जाते हैं। विल्किंसन को साल 2001 में ‘इन द बेडरूम’ में उनके काम के लिए बेस्ट एक्टर अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसके अलावा साल 2007 में आई कानूनी थ्रिलर ‘माइकल क्लेटन’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें जॉर्ज क्लूनी भी थे।

उन्हें 'द फुल मोंटी' में पूर्व स्टील मिल फोरमैन गेराल्ड कूपर के रोल के लिए काफी तारीफ मिली। इसकी कहानी बेरोजगार स्टील श्रमिकों के एक समूह पर बेस्ड थी। विल्किंसन को फिल्ममेकर ज्यादातर अमेरिकी राजनीतिक हस्तियों की भूमिका निभाने के लिए चुनते थे। 'द केनेडीज' फिल्म में पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के पिता के रोल के लिए उनका नाम एमी पुरस्कार के लिए भेजा गया था।

actor tom wilkinson,tom wilkinson,hollywood star,oscar award,bafta award

हॉलीवुड के इन सितारों ने टॉम विल्किंसन को दी भावभिनी श्रद्धांजलि

अपने 47 साल के करिअर में बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब जैसे अवार्ड्स अपने नाम कर चुके विल्किंसन का जन्म साल 1948 में उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर में हुआ था। उन्होंने बचपन का कुछ हिस्सा कनाडा में बिताया। वे 1970 के दशक में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में दिखे। विल्किंसन ने ‘रश ऑवर’ और ‘बैटमैन बिगिन्स’ से लेकर ‘शेक्सपियर इन लव’, ‘एटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ और ‘वाल्किरी’ तक दर्जनों अन्य टीवी नाटकों और फिल्मों में काम किया।

बात करें पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक्ट्रेस डायना हार्डकैसल से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। टॉम के निधन से हॉलीवुड को गहरा झटका लगा है। कई हॉलीवुड सेलेब्स ने टॉम के निधन पर दुख जताया है। ‘डेड इन ए वीक’ में विल्किंसन के साथ काम कर चुके एन्यूरिन बरनार्ड ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “टॉम विल्किंसन के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है।

उन्हें जानने और उनके साथ काम करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। हमारे शानदार लीजेंड्स में से एक, जिसे हम अलविदा कहते हैं। अभी के लिए अलविदा टॉम।” एन्यूरिन के अलावा रिचर्ड रोपर, फिल्ममेकर स्कॉट डेरिकसन और गैरेट हेडलंड समेत कई सितारों ने शोक जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम