न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : साहिल खान ने FIR रद्द कराने को दायर की याचिका, दीपिका के को-स्टार विन डीजल पर यौन उत्पीड़न का आरोप

अभिनेता साहिल खान महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में फंस गए थे। साहिल को जांच एजेंसी ने दिसंबर में तलब किया था। अब हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 1:15:01

2 News : साहिल खान ने FIR रद्द कराने को दायर की याचिका, दीपिका के को-स्टार विन डीजल पर यौन उत्पीड़न का आरोप

अभिनेता साहिल खान महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में फंस गए थे। साहिल को जांच एजेंसी ने दिसंबर में तलब किया था। अब हाल ही में साहिल ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप लायन बुक में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसे महादेव एप्लिकेशन से जुड़ा हुआ माना जाता है। गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल ने हाई कोर्ट का रुख किया है।

कहा जा रहा है कि इस मामले की सुनवाई फरवरी 2024 में होगी। साहिल ने अपनी याचिका में कहा कि वह कभी भी किसी सट्टेबाजी ऐप से नहीं जुड़े थे और एफआईआर को 'गलत, झूठा, फर्जी, अवैध और दुर्भावनापूर्ण इरादों से दायर किया गया' बताया। साहिल ने अगले साल की शुरुआत तक अपने खिलाफ जांच पर रोक लगाने की मांग की है।

इस बीच पुलिस ने दावा किया है कि एप्लिकेशन 2000 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और 17000 से अधिक फर्जी बैंक खाते चला रहे हैं। ज्यादा जानकारी का खुलासा करते हुए रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुलिस ने कहा है कि संख्या देखते हुए धोखाधड़ी की मात्रा बहुत बड़ी है। साहिल साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से पॉपुलर हुए थे। बता दें कि इस मामले में हिना खान, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और श्रद्धा कपूर सहित कई मशहूर हस्तियों को अक्टूबर में ED के जरिए समन भेजा गया था।

sahil khan,actor sahil khan,style movie,bombay high court,fir,mahadev betting app,vin diesel,hollywood actor vin diesel,deepika padukone

विन डीजल पर उनकी पूर्व असिस्टेंट ने लगाए आरोप, दीपिका के साथ कर चुके हैं काम

'फास्ट एंड फ्यूरिस' स्टार हॉलीवुड एक्टर विन डीजल (56) पर पर उनकी पूर्व असिस्टेंट ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। लॉस एंजेलिस में गुरुवार (21 दिसंबर) को दायर हुए मुकदमे के अनुसार डीजल की असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकीं एस्टा जोनासन ने दावा किया है कि जब वह साल 2010 में अटलांटा में एक्टर के साथ 'फास्ट फाइव' की शूटिंग के लिए गई हुई थीं, तो उस दौरान जॉर्जिया होटल में उन्होंने उन्हें कमरे में बंद करके उनके सामने बेहद शर्मनाक हरकत की थी और उनका यौन उत्पीड़न किया था।

इस शिकायत में डीजल की वन रेस फिल्म्स का नाम शामिल है, जिसमें दावा किया गया है कि जोर जबरदस्ती के मामले में विरोध करने से जोनासन को जॉब से फायर कर दिया गया था, ताकि शोषण के मामले को दबाया जा सके। जोनासन, डीजल की फिल्म कंपनी के लिए कई सालों से काम कर रही थीं। दूसरी ओर, डीजल के वकील ब्रायन फ्रीडमैन ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

फ्रीडमैन ने कहा कि यह पहली बार है, जब उन्होंने कथित तौर पर 13 साल पुराने दावे के बारे में उस कर्मचारी से सुना, जिसने सिर्फ 9 दिन तक कंपनी में काम किया था। हमारे पास ऐसे कई सबूत हैं, जो इन फालतू आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। उल्लेखनीय है कि डीजल, दीपिका पादुकोण के साथ भी XXX मूवी में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका