न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर को 41 की उम्र में पता चली यह बीमारी, जान्हवी ने मां के फेवरेट प्लेस की झलक दिखाई

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार फहाद फाजिल इन दिनों अपनी फिल्मह 'आवेशम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म फैंस का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 8:38:25

2 News : इस एक्टर को 41 की उम्र में पता चली यह बीमारी, जान्हवी ने मां के फेवरेट प्लेस की झलक दिखाई

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार फहाद फाजिल इन दिनों अपनी फिल्मह 'आवेशम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म फैंस का दिल जीत रही है। यह मलयालम फिल्मों की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जा रही है। फिल्म में फहाद एक स्थानीय गैंगस्टर की भूमिका में नजर आए हैं। फहाद 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही 'पुष्पा 2' में विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। हाल ही फिल्म से जुड़ी एक इवेंट में फहाद ने खुलासा किया कि वह अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) से पीड़ित रहे हैं।

फहाद कोठामंगलम में दिव्यांग बच्चों के स्कूल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मैं खुद 41 की उम्र में ADHD से पीड़ित हूं। क्या इसका इलाज आसान है? तब फहाद से कहा गया कि अगर बचपन में ही इसका पता चल जाए तो यह संभव है। इस पर फहाद ने फिर पूछा कि क्या 41 साल की उम्र में इसका निदान हो सकता है, क्यों कि डॉक्टरों ने इसी उम्र में मुझे पीड़ित बताया है। फहाद ने वहां मौजूद बच्चों से कहा कि अगर आप मुझे देखकर स्माइल कर सकते हैं, तो यही वो एकमात्र चीज है जो मैं आपके लिए कर सकता हूं।

सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ADHD बचपन में होने वाली सबसे आम न्यूरोडेवलपमेंटल बीमारियों में से एक है। इसके लक्षण बचपन से लेकर बड़े होने तक देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसे बिहेवियर थैरेपी और दवा से ठीक किया जा सकता है। इससे जूझ रहे लोग अक्सर या तो फोकस करने में दिक्कत महसूस करते हैं या फिर बिना कुछ सोचे-समझे ही कोई हरकत करने लग जाते हैं।

जान्हवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचीं

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का प्रमोशन कर रही हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। जान्हवी इस बीच चेन्नई पहुंचीं। वहां जान्हवी ने मुप्पाथम्मन मंदिर के दर्शन किए, जिसकी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, “पहली बार मुप्पाथम्मन मंदिर का दौरा किया, जो चेन्नई में मां की सबसे पसंदीदा जगह है।”

जान्हवी फ्लोरल लहंगा साड़ी में नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि जान्हवी की मां दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साल 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जान्हवी ने हाल ही में इस बारे में भी बात की कि कैसे उनकी मां के अचानक निधन ने उन्हें प्रभावित किया और उन्हें धार्मिक प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जान्हवी ने कहा, “ मां ऐसी बातों में विश्वास करती थीं, कुछ काम खास तिथियों पर ही करने चाहिए, शुक्रवार को बाल न कटवाएं क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करेंगी और शुक्रवार को काले कपड़े पहनने से बचें। मैं कभी भी ऐसे अंधविश्वासों में विश्वास नहीं करती थी।

उनके जाने के बाद मैंने उनमें विश्वास करना शुरू कर दिया, शायद बहुत ज्यादा भी। उल्लेखनीय है कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो ने किया है। फिल्म पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से प्रेरित है। इसके डायरेक्टर शरण शर्मा हैं और यह 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष