न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने बताया आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप का कारण, BB-13 में कपल के साथ पेश की थी चुनौती

'बिग बॉस 13' के पॉपुलर कपल रहे एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पिछले साल के अंत में ब्रेकअप हो गया था। इससे उनके

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 11:17:10

इन्होंने बताया आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप का कारण, BB-13 में कपल के साथ पेश की थी चुनौती

'बिग बॉस 13' के पॉपुलर कपल रहे एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पिछले साल के अंत में ब्रेकअप हो गया था। इससे उनके फैंस का दिल टूट गया, जो उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। ब्रेकअप का कारण दोनों का अलग-अलग धर्मों से होना बताया गया। अब हाल ही में BB-13 में आसिम-हिमांशी के साथ ही खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले अबू मलिक (62) ने उनके अलगाव के बारे में बात की है।

मशहूर संगीतकार अन्नू मलिक के भाई अबू ने 'टाइम्स नाउ' के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अपनी को-कंटेस्टेंट आरती सिंह की शादी में हिमांशी और आसिम के अलग होने के बारे में सुना। आसिम, हिमांशी पर बहुत कुछ थोपते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हिमांशी अपने करिअर पर फोकस करना चाहती थीं। यही कारण रहा होगा कि उनका रिश्ता टूट गया। वैसे आसिम अच्छे इंसान हैं और चाहते हैं कि कोई हमेशा उनके लिए मौजूद रहे।

मेरा मानना है कि जब तक लोग एक-दूसरे को स्वीकार करने के लिए तैयार न हों, तब तक इंडस्ट्री के लोगों को डेट नहीं करना चाहिए। आसिम और हिमांशी के बीच अलगाव का एक कारण धर्म हो सकता है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि 7 दिसंबर 2023 को आसिम ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट शेयर किया और बताया था कि उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। इसके एक दिन पहले हिमांशी ने एक नोट के जरिए आसिम संग ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया था।

abu malik,bigg boss 13,bb 13,asim riaz,himanshi khurana,asim himanshi,asim himanshi breakup,anu malik

अबू मलिक को है आसिम रियाज के स्वभाव से शिकायत

अबू मलिक ने रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से आसिम रियाज के बाहर होने पर भी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि रोहित, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार के साथ भयंकर लड़ाई के बाद आसिम को शो छोड़ने के लिए कहा गया था। कथित लड़ाई पर रिएक्शन देते हुए अबू ने कहा कि आसिम हमेशा से ऐसा ही रहा है। वह एक घमंडी आदमी है जिसका स्वभाव खराब है। वह अच्छी चीजों को भी खराब बना सकता है।

आसिम उन लोगों के प्रति द्वेष रखता है यदि वह उससे सहमत नहीं होते हैं या उसका पक्ष नहीं लेते हैं और यह इस स्वभाव के कारण है कि उसे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से निकाला गया है। वह हर चीज को बदसूरत बनाने की कोशिश करता है, जो मुझे लगता है कि जन्मजात है। जब मैं उसके साथ था तो वह अर्थशास्त्र के बारे में बहुत बात करता था। उसने एक बार मुझे बताया था कि वह कैसे ड्राई फ्रूट्स बेचता था। भगवान ने उसे कुछ दिया है, लेकिन उसके अहंकार का स्तर बहुत अधिक है। यह अब दिखाई दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका