न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के दो साल बाद ही पत्नी से अलग हुआ यह एक्टर, शाहिद ने इंडस्ट्री में कैम्प कल्चर पर निकाली भड़ास

टीवी एक्टर अभिषेक मलिक (33) को लेकर खबर आ रही है कि वह पत्नी सुहानी चौधरी से तलाक लेकर अलग होने जा रहे हैं। रिपोर्टों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 2:15:45

2 News : शादी के दो साल बाद ही पत्नी से अलग हुआ यह एक्टर, शाहिद ने इंडस्ट्री में कैम्प कल्चर पर निकाली भड़ास

टीवी एक्टर अभिषेक मलिक (33) को लेकर खबर आ रही है कि वह पत्नी सुहानी चौधरी से तलाक लेकर अलग होने जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार तलाक की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी के दो साल के अंदर ही दोनों में आपसी समझ को लेकर विवाद होने लगे। अब अभिषेक ने मीडिया हाउस से बात करते हुए तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है। अभिषेक का कहना है कि यह सच है कि सुहानी और मैं अलग हो रहे हैं और लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं।

हमने अपनी शादी में कम्पैटिबिलिटी और समझ जैसी कुछ चीजों की कमी का सामना किया। तलाक के बाद भी हम दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे ही रहेंगे। हमारे बीच कोई गलत भावना या मनमुटाव जैसी चीजें नहीं आएंगी। मैं अब सुहानी के संपर्क में नहीं हूं। वह भी अपने काम में व्यस्त हैं और मैं भी। यह आपसी तलाक है और हमने इसके लिए आवेदन किया है।

सुहानी से भी जब इस खबर की पुष्टि की गई तो उन्होंने कहा कि शादी के बाद जब हम एकसाथ रहने लगे तो एहसास हुआ कि हम दोनों के बीच कम्पैटिबिलिटी नहीं है। जब इस बात का एहसास हुआ तो हमने सोचा कि हमें अलग हो जाना चाहिए और अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए। अलग होना ही हम दोनों के लिए अच्छा है।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक और स्टाइलिश सुहानी ने अक्टूबर 2021 में शादी की थी। अभिषेक ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे सीरियल से घर-घर में लोकप्रिय हो गए। वे 'छल शह और मात', 'कैसी ये यारियां', 'मुस्कुराने की वजह तुम हो', 'कहां हम कहां तुम' और 'पिंजरा खूबसूरती का' सीरियल में भी अदाकारी के जलवे बिखेर चुके हैं।

abhishek malik,tv actor abhishek malik,suhani chudhary,abhishek suhani,kumkum bhagya,shahid kapoor,actor shahid kapoor,teri baaton mein aisa uljha jiya

शाहिद कपूर को भी फिल्म इंडस्ट्री में करना पड़ा विरोध का सामना

इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसमें शाहिद और कृति सेनन की जोड़ी फैंस को लुभा रही है। अब शाहिद ने बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बात की है। शाहिद ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर’ में कैम्प कल्चर के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मैं कभी किसी कैम्प का हिस्सा नहीं रहा।

शायद मेरे में वो क्वालिटी ना रही हो कि मैं कैम्प से जुड़ सकूं। पहले मैं दिल्ली में रहता था और जब मुंबई आया तो यहां मुझे मेरी क्लास में एक्सेप्ट नहीं किया गया। हम रेंट पर रहते थे इसलिए हर 11 महीने में हम शिफ्ट हो जाते थे। मैं फिर कोरियोग्राफर श्यामक दावर से मिला और वहां मुझे फाइनली एक्सेप्ट कर लिया गया। जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया तो मुझे एहसास हुआ कि यह भी मेरे स्कूल जैसा है।

बाहर वाले को आसानी से एक्सेप्ट नहीं करते ये लोग, इनको बड़ी दिक्कत है कि तुम कैसे इंडस्ट्री में घुस गए। तो कई सालों तक आपको इससे डील करना होता है। मुझे लगता है कि जो लोग क्रिएटिव हैं और वे अगर किसी के साथ कुछ अच्छा काम करना चाहते हैं तो करने दो। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि वो आउटसाइडर है तो उसे नीचा दिखाओ। यही होता है इस इंडस्ट्री में। मेरे साथ भी ऐसे ही हुआ था, लेकिन अब आप मुझे परेशान करके देखो। आपको वापस जवाब जरूर मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम