न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राणा नायडू सीजन 2 में जाफा के किरदार में लौटेंगे अभिषेक बनर्जी, दर्शकों को पसन्द आया था पहला सीजन

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेष बनर्जी नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज राणा नायडू के दूसरे सीजन में अपने लोकप्रिय किरदार जाफा के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 2:27:53

राणा नायडू सीजन 2 में जाफा के किरदार में लौटेंगे अभिषेक बनर्जी, दर्शकों को पसन्द आया था पहला सीजन

अभिषेक बनर्जी इन दिनों सिने गलियारों में सबसे चर्चित सितारों में शामिल हो गए हैं। वे लगातार फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज और वेब सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को आनन्दित करते आ रहे हैं। आगामी 15 अगस्त को अभिषेक बनर्जी की एक साथ दो फिल्मों—स्त्री-2 और वेदा—का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों में उनके किरदार और अभिनय अंदाज जुदा है। वेदा में जहाँ वे खलनायक के तौर पर एक्शन के साथ खून खराबा करते नजर आएंगे वहीं स्त्री-2 में वे दर्शकों को अपने कॉमिक अंदाज से हंसाते नजर आएंगे। दर्शक एक अभिनेता के दो अलग अंदाज एक साथ देखेंगे।

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेष बनर्जी नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज राणा नायडू के दूसरे सीजन में अपने लोकप्रिय किरदार जाफा के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हिट सीरीज़ 'राणा नायडू' के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न की शूटिंग शुरू होने वाली है। जब से इस सीरीज में अभिषेक बनर्जी के शामिल होने के समाचार आए हैं, तब से अभिषेक बनर्जी के प्रशंसक इस सीरीज को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

राणा दग्गुबाती और वेंकटेश अभिनीत 'राणा नायडू' अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार अभिनय के कारण जल्द ही प्रशंसकों की पसंदीदा बन गई। इस सीरीज़ में सुरवीन चावला, सुशांत सिंह, गौरव चोपड़ा, प्रिया बनर्जी, अर्जुन रामपाल और आशीष विद्यार्थी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं, सुंदर आरोन और लोकोमोटिव ग्लोबल द्वारा निर्मित है।

करण अंशुमान द्वारा निर्मित, जो सुपर्ण एस वर्मा और अभय चोपड़ा के साथ निर्देशक के रूप में भी काम करते हैं, राणा नायडू के दूसरे सीजन को और भी ऊंचा उठाने का वादा करता है।

अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने कलाकारों में शामिल होने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया, "मैं 'राणा नायडू' सीजन 2 का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। सीरीज़ ने अपने पहले सीज़न के साथ एक उच्च स्तर स्थापित किया है। कहानी में कुछ नया और रोमांचक लाने के लिए उत्सुक हूं। ऐसे अविश्वसनीय कलाकारों और क्रू के साथ काम करना एक सम्मान की बात है, और मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि इसमें कितना मनोरंजन है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका