न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक बच्चन हुए 48 के, बहन श्वेता और भांजी नव्या ने यूं लुटाया प्यार, भावुक अमिताभ ने बेटे के लिए लिखा...

एक्टर अभिषेक बच्चन आज सोमवार (5 फरवरी) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक के लिए बधाइयों और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 12:35:50

अभिषेक बच्चन हुए 48 के, बहन श्वेता और भांजी नव्या ने यूं लुटाया प्यार, भावुक अमिताभ ने बेटे के लिए लिखा...

एक्टर अभिषेक बच्चन आज सोमवार (5 फरवरी) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई है। उन्हें चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। इस खास दिन पर अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन और भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी उन पर स्पेशल स्टाइल में प्यार लुटाया है।

श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छोटे भाई के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। श्वेता ने अभिषेक के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। श्वेता ने लिखा, “ऐसा नहीं है-अगर आप जानते हैं तो आप जानते हैं; यह केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं। यह आपका बड़ा दिन है छोटे भाई - आशा है कि आप सॉन्ग को एंजॉय करेंगे। लव यू।”

नव्या ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिषेक की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मामा को विश किया है। तस्वीर में नव्या के भाई अगस्त्य नंदा भी हैं। नव्या ने लिखा, “सभी के फेवरेट को हैप्पी बर्थडे स्पेशली मेरे।” नव्या ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। अभिषेक की अपनी बहन और भांजे-भांजी के साथ बहुत मजबूत बोंडिंग है। वे अक्सर इनसे प्यार जताते दिखते हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ‘घूमर’ का पोस्टर, ऐश्वर्या ने अभी तक नहीं किया विश

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक को विशेष अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अमिताभ ने एक दिन पहले ही रविवार (4 फरवरी) को पिछले साल रिलीज हुई अभिषेक की फिल्म ‘घूमर’ का एक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने भावुक नोट भी लिखा। बेटे के लिए अमिताभ ने लिखा- “मेरी दुआएं, मेरा प्यार सब तुम्हारे साथ हैं अभिषेक। तुम मुझे बहुत गर्व महसूस कराते हो। तुम सबसे ज्यादा डिजर्विंग हो।”

अभी तक अभिषेक को उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने विश नहीं किया है। अभिषेक ने 2007 में पूर्व 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या के साथ शादी की थी। कपल ने 2011 में अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया और तब से दोनों पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से मैनेज करके चल रहे हैं।

हालांकि पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी मुश्किल में है और दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। कपल ने ऐसी अटकलों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। बता दें कि अभिषेक ने साल 2000 में करीना कपूर के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिषेक अब तक के करिअर में कई कमाल रोल कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम