न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नजर आए अभिषेक, वीडियो हो रहा वायरल तो फैंस पूछ रहे हैं सवाल

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को लेकर फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 7:20:56

2 News : ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नजर आए अभिषेक, वीडियो हो रहा वायरल तो फैंस पूछ रहे हैं सवाल

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को लेकर फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनके बीच दरार की खबरों ने फैंस को चिंतित कर दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। इस बीच कपल का बेटी आराध्या के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे दुबई में नजर आ रहे हैं। एक फैन क्लब द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को दुबई एयरपोर्ट पर बस में चढ़ते देखा जा सकता है।

अभिषेक आगे चल रहे थे, जबकि मां-बेटी की जोड़ी उनके पीछे चल रही थी। अभिषेक ने रेड हुडी, ब्लैक जींस और व्हाइट शूज पहने हुए कैजुअल लुक अपनाया है। ऐश्वर्या लॉन्ग ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही थीं। आराध्या पिंक टॉप के साथ जींस व पिंक दुपट्टा पहने थीं। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसकों की जिज्ञासा बढ़ गई है और वे कमेंट्स कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

कुछ नेटिजंस का मानना है कि यह पिछले साल का पुराना वीडियो है। एक यूजर ने लिखा, “पिछले साल अवार्ड शो के लिए” और दूसरे ने लिखा, “क्या यह लेटेस्ट वीडियो है?” तीसरे ने लिखा, “यह एक पुराना वीडियो है और दुबई का नहीं है। यह गो एयर है जो अब काम नहीं करती है। और आराध्या के पास अब फ्रिंज नहीं है।”

गाड़ी में आराध्या के साथ ससुराल ‘जलसा’ पहुंचीं ऐश्वर्या


इस बीच ऐश्वर्या अपने ससुराल यानी अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ पहुंचीं। इस दौरान आराध्या भी उनके साथ दिखाई दीं। ऐश्वर्या अपनी गाड़ी से ‘जलसा’ पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें ग्रीन कलर के आउटफिट में देखा गया। खुले बाल और सनग्लासेस लगाए एक्ट्रेस सिंपल लुक में दिखीं। वहीं आराध्या को व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने देखा गया।

व्हाइट हेयरबैंड के साथ पोनी टेल बांधे आराध्या काफी प्यारी लग रही थीं। पिछले कुछ दिनों से कई मौकों पर ऐश्वर्या को अभिषेक से अलग-थलग देखा गया। अनंत अंबानी की शादी में भी दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। जहां ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ शादी में पहुंची थीं तो वहीं अभिषेक अपनी फैमिली के साथ फंक्शन का हिस्सा बने थे।

ऐसे में कपल के तलाक की अफवाहों को और तूल मिल गया था। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं। उन्होंने शादी के बंधन में बंधने से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2007 में शादी के बाद 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था। कपल ने शुरुआत से ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका