न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिजीत ने कहा, सफलता के लिए किसी को भी साइड कर सकते हैं शाहरुख, तीनों खानों में इकलौता राष्ट्रवादी भी बताया

90 के दशक में जहां प्लेबैक सिंगिंग में उदित नारायण और कुमार सानू की तूती बोलती थी, वहां अभिजीत भट्टाचार्य उनके बीच अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 11:47:12

अभिजीत ने कहा, सफलता के लिए किसी को भी साइड कर सकते हैं शाहरुख, तीनों खानों में इकलौता राष्ट्रवादी भी बताया

90 के दशक में जहां प्लेबैक सिंगिंग में उदित नारायण और कुमार सानू की तूती बोलती थी, वहां अभिजीत भट्टाचार्य उनके बीच अपना खास स्थान बनाने में सफल रहे। अभिजीत ने कई सुपरहिट गाने गाए। उनकी खनकती आवाज आज भी श्रोताओं (लिस्नर्स) के दिलों में रोमांच पैदा करती है। हालांकि अभिजीत को उतनी शौहरत नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। अभिजीत मौजूद वक्त में भले ही सिंगिंग के क्षेत्र में उतने सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वे अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में लहरें रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए उनके साथ खुद की तुलना की। अभिजीत ने शाहरुख के कई गाने गाए हैं, जो जबरदस्त लोकप्रिय हुए। अभिजीत ने कहा देखिए एक होता है अहंकार और एक होता है स्वाभिमान या आत्म सम्मान, शाहरुख अपने दम से बना है।

उसके अंदर जो सेल्फ रस्पेक्ट है, जो स्वाभिमान है, वो बिल्कुल मेरे में भी है। हमारी राशि स्कॉर्पियो हैं। हमारी डेट एक दिन आगे पीछे है, स्वभाव एक जैसा है हमारा... तो हमको घमंड नहीं है, लेकिन हमको स्वाभिमान है। अभिजीत ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने बीच में चीजों को ठीक करने और सभी मतभेदों को दूर करने की कोशिश की थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अभिजीत ने कहा कि शाहरुख एक बहुत ही कमर्शियल पर्सन है। वह सफलता और करिअर के लिए किसी को भी साइडलाइन कर सकते हैं।

abhijeet bhattacharya,shahrukh khan,abhijeet shahrukh,singer abhijeet,superstar shahrukh,shahrukh songs

शाहरुख को ‘एंटी नेशनल’ कहना बहुत गलत : अभिजीत

बता दें कि इसी साल रिलीज हुई शाहरुख की कमबैक फिल्म 'पठान' को लेकर भारी विवाद हुआ था। शाहरुख को एंटी-नेशनल और पता नहीं क्या-क्या बुलाया गया। इस पर बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि उन्हें 'एंटी-नेशनल' कहना बहुत गलत है। कइयों ने ऐसा करने की कोशिश की मगर शाहरुख से बड़ा नेशनलिस्ट कोई नहीं है। आप उनकी फिल्मों को ही देख लीजिए, 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'स्वदेस', 'असोका' इत्यादि।

ऐसे में उन पर इस तरह के आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं। वो भी तब, जब वो अपनी फिल्मों में हिंदू कल्चर को प्रमोट करते हैं। तीनों खानों में शाहरुख इकलौते राष्ट्रवादी हैं, बाकियों का देश के साथ कुछ लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि अभिजीत ने अपना करिअर साल 1982 में आई बांग्ला फिल्म 'अपरूपा' से शुरू किया था। तब से लेकर अब तक वो अलग-अलग भाषाओं की 1000 फिल्मों में 6000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका