न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिजीत ने शाहरुख के बाद सलमान पर निकाली भड़ास, सलमान-अनिल के साथ झूमीं CM ममता, Video...

अभिजीत भट्टाचार्य हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक हैं। उन्होंने अपने करिअर में कई एक से बढ़कर एक गानों को अपनी खनकती आवाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 7:58:09

2 News : अभिजीत ने शाहरुख के बाद सलमान पर निकाली भड़ास, सलमान-अनिल के साथ झूमीं CM ममता, Video...

अभिजीत भट्टाचार्य हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक हैं। उन्होंने अपने करिअर में कई एक से बढ़कर एक गानों को अपनी खनकती आवाज दी है। लोग आज भी उनके गाने सुनकर काफी आनंदित महसूस करते हैं। हालांकि अभिजीत के मुंह से इन दिनों मिठास के बजाय खटास बाहर आ रही है। हाल ही शाहरुख खान पर निशाना साधने के बाद अब अभिजीत ने सलमान खान पर भड़ास निकाली है।

खास बात ये है कि अभिजीत ने इन दोनों सुपरस्टार के कई सुपरहिट गाने गाए हैं। अभिजीत ने सेलेब्रानिया स्टूडियो चैनल के साथ बात करते हुए सलमान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। अभिजीत से जब सलमान के साथ उनके समीकरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सलमान केवल गुडविल के कारण सफल हुए हैं। वह भगवान नहीं हैं और न ही उन्हें खुद को ऐसा समझना चाहिए। मैंने कभी सलमान के सपोर्ट में ट्वीट नहीं किया।

लोग कैसे सोच सकते हैं कि मैं सलमान जैसे इंसान का सपोर्ट कर सकता हूं जो सिर्फ दुश्मन देश के आर्टिस्ट को प्रमोट करते हैं। पाकिस्तान की तरफ वफादारी दिखाने के लिए उन्होंने कई बड़े इंडियन सिंगर को पाकिस्तानी सिंगर से रिप्लेस कर दिया। बता दें कि सलमान की फिल्मों में अरिजीत सिंह की जगह राहत फतेह अली खान को मौका दिया गया था।

अभिजीत ने कहा कि अरिजीत को सलमान से रिक्वेस्ट नहीं करनी चाहिए थी। यह काफी शर्मनाक है। अरिजीत देश के बेस्ट सिंगर हैं और उन्हें सलमान से काम के लिए भीख मांगने की जरूरत नहीं थी। उल्लेखनीय है कि अरिजीत ने हाल ही में सलमान से पैचअप के बाद उनकी ‘टाइगर 3’ फिल्म में गाना गाया था।

abhijeet bhattacharya,singer abhijeet,Salman Khan,shahrukh khan,cm mamata banerjee,kolkata international film festival,anil kapoor,mahesh bhatt

29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ममता के साथ नजर आए सितारे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मंगलवार (5 दिसंबर) को 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे और खिलाड़ी भी शामिल हुए। इस बीच सोशल मीडिया पर इसी कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है।

इसमें ममता को सलमान खान व अनिल कूपर के साथ डांस करते नजर आईं। सबसे पहले सलमान, ममता को डांस करवाने के लिए उनके पास जाते हैं। हालांकि ममता पहले मना करती हैं। इसके बाद मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट भी ममता को डांस करने के लिए हाथ पकड़कर उठाते हैं। फिर ममता मंच पर सभी स्टार्स के साथ थिरकने लगती हैं। वहां टीएमसी सांसद व एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा तथा पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली भी मौजूद थे। ममता ने ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ गाना भी गाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे