न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लड़कियों और लड़कों दोनों के प्रति आकर्षित होते हैं अभय!, गोविंदा-कृष्णा के झगड़े पर पहली बार बोलीं आरती

सनी और बॉबी देओल के चचेरे भाई एक्टर अभय देओल (48) ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोचा ना था’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 7:49:00

2 News : लड़कियों और लड़कों दोनों के प्रति आकर्षित होते हैं अभय!, गोविंदा-कृष्णा के झगड़े पर पहली बार बोलीं आरती

सनी और बॉबी देओल के चचेरे भाई एक्टर अभय देओल (48) ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोचा ना था’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘हैप्पी भाग जाएगी’ और ‘आइशा’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। अब वे गुजरे जमाने की दो दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और जीनत अमान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'बन टिक्की' लेकर आ रहे हैं। अभय फिलहाल अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं।

अभय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे शीशे में खुद को किस करते हुए नजर आए। अभय ने ये फोटोशूट 'द डर्टी मैगजीन' के लिए कराया है। इसको दिए इंटरव्यू में अभय ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर खुलकर बात की। अभय ने कहा कि वेस्टर्न कल्चर काफी अलग है और सेक्सुएलिटी को उनके जज करने का तरीका मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यहां लोगों के देखने का नजरिया बहुत ज्यादा अलग है। यह हम सभी को पहचानता है।

मैं खुद को परिभाषित नहीं करता, और यह विवादित लग सकता है लेकिन मेरे लिए यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं सेक्सुएलिटी को डिफाइन कर सकता हूं। मैं नहीं बता सकता हूं कि मैं लड़कियों के प्रति आकर्षित हूं या फिर लड़कों के प्रति। ये शायद लोगों को सुनने में पसंद ना आए लेकिन ये सच है। मैंने अपनी जिंदगी में हर तरीके का अनुभव लिया है। मैं नहीं जानता कि इसे कैसे कहना चाहिए लेकिन हम सभी के अंदर एक मैस्कुलिन साइड भी होता है और एक फेमिनिन साइड भी, और मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता।

मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से हुई कि मेरे मामा शादी में आए : आरती सिंह

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। आरती 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी में आरती के मामा दिग्गज कॉमेडियन गोविंदा पुरानी सभी बातों को भुलाकर शामिल हुए और कपल को आशीर्वाद दिया। अब आरती ने पहली बार गोविंदा और भाई कृष्णा अभिषेक के बीच झगड़े पर खुलकर बात की है।

आरती हाल ही में एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं। इस दौरान पारस ने जब शादी में गोविंदा के शामिल होने को लेकर सवाल किया तो इस पर आरती ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से हुई कि मेरे मामा आए। वो भले ही थोड़े वक्त के लिए आए, लेकिन वो आए मेरे लिए ये बड़ी बात थी। क्योंकि लंबे समय के बाद हम सब मिले। जैसे ही मैंने उन्हें देखा, मैं बहुत खुश हो गई। मेरा उनसे कभी कुछ नहीं रहा।

मैं मामा से बहुत प्यार करती हूं और मैं हमेशा सबको बताती थी कि उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा है। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। इसलिए मैं कभी भाई और उनके बीच के झगड़े में शामिल नहीं थी। जो कुछ भी हुआ मैं उसका कभी हिस्सा नहीं थी। लेकिन मैं खुश हूं कि वो शादी के लिए आए। उल्लेखनीय है कि गोविंदा और कृष्णा के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो कृष्णा ने पिछले 8 साल से मामा से बात नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री