न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB-16 फेम अब्दु रोजिक ने इस कारण टाली अपनी शादी, सैफ-करीना के रिसेप्शन में वेटर था यह एक्टर

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस सिंगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 11:54:33

2 News : BB-16 फेम अब्दु रोजिक ने इस कारण टाली अपनी शादी, सैफ-करीना के रिसेप्शन में वेटर था यह एक्टर

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस सिंगर अब्दू ने कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की अनाउंसमेंट करके सबको चौंका दिया था। अब्दु ने लाइफ पार्टनर अमीरा संग रिंग पहनाते हुए एक फोटो भी शेयर की थी। अमीरा व्हाइट कलर का आउटफिट पहने दिखी थीं। अब्दु 7 जुलाई को अमीरा संग विवाह बंधन में बंधने वाले थे लेकिन अब एक खबर सामने आई है कि उन्होंने शादी पोस्टपोन कर दी है।

इसके पीछे की एक बड़ी वजह अब्दु ने खुद बताई है। अब्दु ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मुझे दुबई के कोको कोला एरिना में 6 जुलाई को मेरी पहली टाइटल बॉक्सिंग फाइट की पेशकश की गई है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे लाइफ में कभी इस फाइट का मौका मिलेगा। इस साल इतनी सारी चीजें होने के बाद मुझे अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ेगी क्योंकि इससे फ्यूचर की फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलेगी।

अमीरा ने मेरे इस फैसले में मुझे सपोर्ट किया है क्योंकि इससे हम दोनों की लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। यह टाइटल पहली बार मेरे साइज के लोगों के लिए है और इसके लिए मैं इन दिनों ट्रेनिंग भी ले रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी इस फाइट के बाद मेरे जैसे कई लोग आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट हो। फिलहाल शादी की दूसरी तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन अब्दु ने अपने फैंस और चाहने वालों से बोला है कि मैच के तुरंत बाद वो जल्द ही शादी की दूसरी डेट अनाउंस करेंगे।

abdu rozik,bigg boss 16,bb 16,singer abdu rozik,abdu rozik marriage,abdu rozik fight,asif khan,actor asif khan,panchayat 3 web series

‘पंचायत 3’ के कलाकार आसिफ खान ने गुजारे के लिए किए हैं कई छोटे-मोटे काम

'पंचायत 3' वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाया हुआ है। इसका हर कलाकार दर्शकों का भरपूर प्यार पा रहा है। इसमें फुलेरा के दामाद ‘गणेश’ के किरदार से तारीफें बटोरने वाले एक्टर आसिफ खान कभी होटल में वेटर का काम करते थे। आसिफ आज जिस मुकाम पर हैं, उनके लिए वहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पिता के गुजर जाने के बाद आसिफ ने घर का गुजारा चलाने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए।

आसिफ ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू में बताया कि गुजारा करने के लिए मैंने एक होटल में वेटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। फिर कुछ महीनों बाद जब मैं किचन डिपार्टमेंट में काम कर रहा था, तब हमारे यहां एक पार्टी हुई, जो सैफ अली खान और करीना कपूर का रिसेप्शन था।

मैंने बाद में वह नौकरी छोड़ दी और फिर कुछ समय तक एक मॉल में काम किया और ऑडिशन दिए। इसके बाद मैंने जयपुर में एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। यहीं से मैंने कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर अपना करिअर शुरू किया और फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स भी करने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क