न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर कही गई बात से पलटे एबी, मांगी माफी, कुशा ने एल्विश को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा चर्चाओं में रहती है। पिछले कई दिनों से अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 1:24:13

2 News : अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर कही गई बात से पलटे एबी, मांगी माफी, कुशा ने एल्विश को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा चर्चाओं में रहती है। पिछले कई दिनों से अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें अनुष्का अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आईं। इसके साथ ही लगातार कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जिनसे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुष्का-विराट जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं।

इसी दौरान IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) में विराट के साथी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने पिछले दिनों इस बात को कंफर्म कर दिया था कि कपल जल्द ही गुड न्यूज देने वाला है, लेकिन अब वे इस बात से पलट गए हैं और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है। पूर्व में एबी ने कहा था कि अनुष्का मां बनने वाली हैं और इसलिए विराट ने क्रिकेट छोड़ कुछ वक्त पत्नी के साथ बिताने का फैसला किया।

अब एबी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि हर किसी के लिए उनका परिवार पहली प्राथमिकता होती है। जैसा कि मैंने अपने यूट्यूब चैनल में बताया था ये मेरी बड़ी गलती थी कि मैंने सभी को इस बारे में गलत जानकारी दी। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। किसी को नहीं मालूम कि विराट इस समय कहां हैं। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही मैदान पर शानदार वापसी करें।

विराट द्वारा फिलहाल ब्रेक लेने का कारण जो भी हो वास्तव में उम्मीद है कि वह मजबूत, बेहतर, स्वस्थ और तरोताजा होकर वापस आएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विराट की मां के बीमार होने की अफवाह फैली थी जिसके बाद उनके भाई ने गलत खबर नहीं फैलाने की अपील की थी। उल्लेखनीय है कि अनुष्का-विराट की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। उनके अभी 3 साल की बेटी वामिका है।

ab de villiers,virat kohli,anushka sharma,anushka pregnancy,virat anushka,kusha kapila,elvish yadav,Kareena Kapoor,kusha elvish

एल्विश यादव ने कुशा कपिला को बताया था ‘सस्ती करीना कपूर’

एक्ट्रेस कुशा कपिला सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट से फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कुशा ने पिछले साल 'थैंक्यू फॉर कमिंग' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। कुछ साल पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने कुशा को 'सस्ती करीना कपूर' कहा था। अब 'द लल्लनटॉप' के साथ एक इंटरव्यू में कुशा ने इस बारे में रिएक्शन दी।

कुशा ने कहा कि इसका क्या मतलब है? करीना कपूर ने इसके लिए सहमति नहीं दी है, पहले उनसे पूछें, वह बेगम हैं। आप उनका नाम कहीं भी कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं? यह गलत है। आपने मीम नहीं देखा, 'ये एल्विश भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता'। हालांकि उस बयान के बाद एल्विश मुझसे दोस्ती करना चाहते थे। एक शो के प्रचार के दौरान मेरे पुरुष को-स्टार्स की मुलाकात एल्विश से हुई।

एल्विश ने उन्हें बताया कि कैसे मैंने अभी भी उन्हें ब्लॉक सूची में रखा है। एल्विश ने कहा कि कुशा ने अभी तक ब्लॉक किया है मुझे इंस्टाग्राम पर। कुशा की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो वह जून 2023 में जोरावर अहलूवालिया से तलाक ले चुकी हैं और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। कुछ दिनों पहले कुशा के एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने की अटकलें थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम