न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुत्ते के साथ तुलना वाले कमेंट पर रो पड़े आयुष, कहा..., रिद्धिमा ने भाभी आलिया को लेकर बताईं ये बातें

एक्टर आयुष शर्मा की मचअवेटेड फिल्म ‘रुसलान’ शुक्रवार (26 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें फैंस को आयुष...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 2:05:27

2 News : कुत्ते के साथ तुलना वाले कमेंट पर रो पड़े आयुष, कहा..., रिद्धिमा ने भाभी आलिया को लेकर बताईं ये बातें

एक्टर आयुष शर्मा की मचअवेटेड फिल्म ‘रुसलान’ शुक्रवार (26 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें फैंस को आयुष का जबरदस्त तूफानी अवतार देखने को मिलेगा। यह आयुष की तीसरी फिल्म है और उनकी पहली दोनों फिल्में फ्लॉप रही थी। सलमान खान के बहनोई आयुष को अपनी डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' की रिलीज के दौरान काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म को सलमान ने प्रोड्यूस किया था।

ऐसे में आयुष को लेकर सोशल मीडिया पर कई भद्दे और गंदे कमेंट किए गए थे। यहां तक कि एक ट्रोलर ने लिखा था, “सलमान खान को आयुष शर्मा की जगह किसी कुत्ते को लॉन्च कर देना चाहिए।” आयुष से जब हाल ही सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में इस ट्रोलिंग के बारे में सवाल किया गया तो वे इमोशनल हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उस दिन ने मुझे बनाया, जो मैं आज हूं क्योंकि अभी तक मैं जितनी भी चीजों का सामना करता आ रहा था वो सब ठीक हैं।

जब मेरी तुलना एक कुत्ते से की जा रही है, तब मुझे सबसे पहले ये लगा कि जब मेरा बेटा इंटरनेट पर जाएगा और मेरे बारे में पढ़ना चाहेगा तो कोई इंसान ये लिखेगा कि उसका बाप एक कुत्ता है। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा और बेटी जब बड़े होंगे और अपने पिता के बारे में गूगल करेंगे तो अच्छी चीजें पढ़ें। उन्हें मुझ पर गर्व होना चाहिए। उस कमेंट ने मुझे झकझोर कर रख दिया और मैंने कड़ी मेहनत की। मैं उस ट्रोलर को धन्यवाद देना चाहता हूं। उसने मुझे ये इंसान बनने में मदद की जो मैं आज हूं।

aayush sharma,actor aayush sharma,ruslaan movie,Salman Khan,aayush sharma dog,loveyatri,riddhima kapoor,alia bhatt,ranbir kapoor,neetu kapoor,riddhima kapoor sahni

रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को बताया परिवार का बड़ा सपोर्ट सिस्टम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के परिवार के भी काफी करीब हैं। आलिया ससुरालवालों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। अब एक इंटरव्यू में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाभी की जमकर तारीफ की। रिद्धिमा ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि आलिया हमारे परिवार का बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं।

वह हर बुरे वक्त में हमेशा हमारे साथ खड़ी रही हैं। वह बहुत प्यारी हैं। उनका गिविंग नेचर है। मेरा भाई खुशनसीब है, जो उसे लाइफ पार्टनर के तौर पर आलिया मिलीं। आलिया भी वैसे खुशनसीब हैं। आलिया में मेरे पिता (ऋषि कपूर) जैसे गुण हैं, जबकि रणबीर के गुण मां (नीतू कपूर) की याद दिलाते हैं। जब पिता का निधन हुआ, तब आलिया और रणबीर मेरा और मां का पूरा ध्यान रखते थे।

वे रोज हमसे मिलने आते थे। इसी इंटरव्यू में रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी कहा कि मुझे आलिया की वाइब काफी पसंद है। वह काफी चिल रहती हैं। कोई पॉलिटिक्स नहीं करतीं, उन्हें गॉसिप करना भी पसंद नहीं है। उनमें और मुझमें काफी सिमिलैरिटी हैं, इसलिए हमारी काफी बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष