न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष ने बताया सलमान से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा, सामंथा ने यूजर को दिया करारा जवाब

सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रुसलान' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने हाल ही कॉमेडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 7:48:02

2 News : आयुष ने बताया सलमान से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा, सामंथा ने यूजर को दिया करारा जवाब

सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रुसलान' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने हाल ही कॉमेडियन जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को पॉडकास्ट पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताईं। आयुष ने कहा कि जब मैं सलमान से उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर मिला था तो अर्पिता को कुछ महीनों से डेट कर रहा था। एक बार जब मैं देर रात अर्पिता को घर छोड़ने के लिए आया, तो उसने मुझे मूवी और डिनर के लिए अंदर बुला लिया। शुरू में तो मुझे झिझक महसूस हो रही थी मगर जब मैं अंदर गया तो रात के 1 बज रहे थे।

सभी टीवी देख रहे थे और भोजन कर रहे थे। तभी अचानक से सलमान भी आ गए। जब वे आए तो मैं उनके पीछे खड़ा था और मैं केवल ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के बारे में सोच सकता था। जैसे ही वे पीछे मुड़े, मैंने अपने बारे में बताया। मैंने कहा, हाय सर, मैं आयुष शर्मा हूं। वे भी चौंक गए और उन्होंने कहा कि मैं सलमान खान हूं। और इसके बाद मैं वहां से चला गया। इसके बाद अगले ही दिन अर्पिता ने मुझे कॉल किया और बताया कि सलमान मुझसे मिलना चाहते हैं।

जब मैं सलमान से मिलने पहुंचा तो उन्होंने मुझसे मेरी कमाई के बारे में पूछा कि तुम कमाते कितना हो? मैंने कहा कि मैं कुछ नहीं कमाता। मेरे पिता मुझे पैसे भेजते हैं और मैं उसी से गुजारा कर रहा हूं। घर में पैसा है और मैं कमाता नहीं हूं। फिर उन्होंने मेरी और अर्पिता की तरफ देखा और कहा कि ये लड़का बहुत ईमानदार है।

और फिर फौरन ये भी कहा कि ये लड़का मुझे पसंद है। शादी पक्की। सलमान से मुलाकात तक मैंने मेरे माता-पिता को भी नहीं बताया था कि मैं अर्पिता को डेट कर रहा हूं। बता दें कि आयुष की फिल्म 'रुसलान' 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके अपोजिट सुश्री मिश्रा हैं। इसके डायरेक्टर करण बुटानी हैं। यह आयुष की तीसरी फिल्म है।

Salman Khan,aayush sharma,salman aayush,arpita khan,ruslaan movie,galaxy apartment,samantha ruth prabhu,naga chaitanya,samantha naga

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का साल 2021 में हो गया था तलाक, तब से ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा ने एक्टर नागा चैतन्य के साथ साल 2017 में शादी की थी। ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2021 में उनका तलाक हो गया। सामंथा इस कारण अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। पति से अलग होने के बाद सामंथा को शारीरिक तौर पर भी कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा।

इस वजह से उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट निकल गए। सामंथा को 2023 में ऑटोइम्यून मायोसाइटिस का पता चला था और उन्होंने अपने इलाज के लिए ब्रेक लिया था। अब हाल ही में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सामंथा ने अपना पूरा मॉर्निंग रूटीन बताया। इसी दौरान एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “मुझे बताओ आपने निर्दोष पति को धोखा क्यों दिया?

इस पर सामंथा ने जवाब देते हुए लिखा, “माफ करें, ये अभ्यास आपकी मदद नहीं कर सकते। आपको कुछ मजबूत चीजों की जरूरत है। आपको आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि नागा से अलग होने के बाद सामंथा को गंभीर बीमारी से गुजरना पड़ा। तब उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष