न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष ने पैसे और फेम के लिए नहीं की अर्पिता से शादी, ‘लवयात्री’ के फ्लॉप होने पर जब आया था सलमान का फोन...

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक्शन-थ्रिलर मूवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 2:12:22

आयुष ने पैसे और फेम के लिए नहीं की अर्पिता से शादी, ‘लवयात्री’ के फ्लॉप होने पर जब आया था सलमान का फोन...

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (33) इन दिनों अपनी फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक्शन-थ्रिलर मूवी 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आयुष इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस दौरान आयुष ने सलमान और अपनी पत्नी अर्पिता खान के बारे में भी खुलकर बात की। आयुष पर हमेशा से ही आरोप लगते रहे हैं कि अर्पिता से शादी करने के पीछे की वजह पैसा और फेम है।

आयुष ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मेरे बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कहा गया कि ये शादी इसलिए ही की गई है। लोग ये नहीं जानते कि जब मेरी शादी हुई तो मैंने सलमान से कहा था कि मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता। मैं 300 से ज्यादा ऑडिशन दे चुका था, लेकिन असफल रहा। तब सलमान ने कहा कि बेटा तुम्हारी अच्छी ट्रेनिंग नहीं हुई है, अब मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा। मुझ पर ये आरोप भी लगे कि मैं अपने साले (सलमान) के पैसे उड़ा रहा हूं। ऐसे में क्या मुझे अपनी इनकम टैक्स डिटेल्स शेयर करनी चाहिए?

जब ‘लवयात्री’ की असफलता के बाद सलमान का मेरे पास फोन आया तो मैं इमोशनल हो गया और आंखों में आंसू आ गए। तब मैंने कहा कि सॉरी, मैंने आपके पैसे उड़ा दिए। लेकिन मुझे राहत तब मिली जब ‘अंतिम’ के डिजिटल अधिकार सैटेलाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्मों को बेचे गए। ‘लवयात्री’ के फ्लॉप होने पर मुझे किसी ने कहा था ये लड़का नहीं लड़की है। ये लड़की की जैसे दिखता है। किसी ने कहा इसे अभिनय आता नहीं है तथा इसे ये फिल्म नहीं मिलनी चाहिए थी। इसके अतिरिक्त भी मेरे बारे में घटिया बातें बोली गईं। बता दें कि ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ दोनों सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। ‘लवयात्री’ आयुष की पहली फिल्म थी।

aayush sharma,actor aayush sharma,Salman Khan,superstar salman khan,arpita khan,loveyatri movie,ruslaan movie

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना पर ऐसा बोले आयुष शर्मा

सलमान खान के घर के बाहर रविवार 14 अप्रैल को हुई फायरिंग के बाद से उनका पूरा परिवार परेशान हो गया है। इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर किसी को सलमान की चिंता सता रही है। वैसे मामले में फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस बीच फायरिंग की घटना को लेकर आयुष शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

आयुष ने ANI को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम सलमान का परिवार हैं। ये हमारे लिए मुश्किल समय है और हम एक परिवार के लिए एकसाथ खड़े हैं। फिलहाल मुझे लगता है कि इस बारे में कुछ भी बयान देना सही नहीं होगा क्योंकि ये अभी बहुत गंभीर चीज है। मुंबई पुलिस इस मामले पर अच्छा काम कर रही है और इसकी अभी भी छानबीन चल रही है।

इस वक्त मैं बस सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने हमें और हमारे परिवार को इतना प्यार दिया और हमारे लिए दुआएं कीं... ये हमारे लिये मायने रखता है। आप सब जानते हैं कि सलमान खान अपने काम पर लौट चुके हैं और मैं भी। उल्लेखनीय है कि सलमान हाल ही एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष