न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिरोज के जाने से आहत ‘विभूति’ को है इस बात का मलाल, इस एक्ट्रेस के सौतेले पिता को मौत की सजा

‘भाभीजी घर पर हैं' सीरियल के कलाकार फिरोज खान का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। फिरोज को अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 7:11:41

2 News : फिरोज के जाने से आहत ‘विभूति’ को है इस बात का मलाल, इस एक्ट्रेस के सौतेले पिता को मौत की सजा

‘भाभीजी घर पर हैं' सीरियल के कलाकार फिरोज खान का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। फिरोज को अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में जाना जाता था। फिरोज के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। इस बीच, उनके साथ ‘भाभीजी...’ में काम कर चुके एक्टर आसिफ शेख (59) ने फिरोज को लेकर कई बातें शेयर की हैं। आसिफ ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि शो में ही ‘मलखान’ का किरदार निभाने वाले दीपेश भान के बाद फिरोज का जाना काफी शॉकिंग है।

फिरोज सबको हंसाते थे मगर मुझे पता चला कि वे कुछ वक्त से मानसिक रूप से परेशान थे। उन्हें परिवार से जुड़ी कोई परेशान थी और यही वजह है कि वे मुंबई से भी बाहर रहने लगे थे। फिरोज खाने-पीने के काफी शौकीन थे। हमने उन्हें अलग-अलग एक्टर्स की मिमिक्री करते देखा है और हम उनके टैलेंट की काफी इज्जत भी करते थे। मैं आशा करता हूं कि वो अच्छी जगह होंगे। फिरोज की मौत से 4-5 दिन पहले जब मैं शूट खत्म कर पैकअप कर रहा था तो एक शख्स मेरे पास आया जिसने खुद को फिरोज का दोस्त बताया।

वो मेरे साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता था। उसने बताया कि वो फिरोज के पास में ही रहता है। इसके बाद मैंने उससे फिरोज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो ठीक नहीं हैं। उनके घर में कुछ पारिवारिक परेशानियां चल रही हैं। इसके बाद मैंने उनसे फिरोज का नंबर लिया और सोचा कि मैं जल्द ही उन्हें कॉल करूंगा। हालांकि मैं शूट में इतना बिजी हो गया कि उन्हें कॉल भी नहीं कर सका। मुझे उनसे बात करनी चाहिए थी। क्या पता उन्हें फाइनेंशियली या फिर इमोशनली जरूरत हो। मैं ये कर सकता था। मुझे इस बात का पूरा मलाल रहेगा।

aasif sheikh,actor aasif sheikh,firoz khan,actor firoz khan,asif firoz,bhabhji ghar per hai,firoz death,laila khan,actress laika khan,laila khan step father

परवेज ने साल 2011 में कर दी थी सौतेली बेटी लैला खान की हत्या

मुंबई की सेशन कोर्ट ने सौतेली बेटी एक्ट्रेस लैला खान, लैला की मां और उनके चार भाई-बहनों की साल 2011 में हत्या करने के मामले में परवेज टाक को शुक्रवार (24 मई) को मौत की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने 9 मई को परवेज को हत्या और सबूतों को नष्ट करने के अलावा भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत अन्य अपराधों का दोषी पाया था। इस पर आज फैसला सुनाया गया।

परवेज, लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। मामला कुछ महीने बाद उस समय सामने आया जब परवेज को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सड़े-गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए। परवेज, लैला को दुबई ले जाकर उससे गलत काम कराना चाहता था।

बता दें कि लैला को राजेश खन्ना के साथ साल 2008 में फिल्म ‘वफा : अ डेडली लव स्टोरी’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। हालांकि इस फिल्म से उनके करिअर को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। बॉलीवुड की मुख्य धारा में काम नहीं मिलने पर लैला बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष