न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...जब आरव ने ट्विंकल को नहीं बताया पासवर्ड, रवीना की बेटी 20 साल बड़े हीरो के अपोजिट करेंगी डेब्यू!

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रहते हैं। आरव विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले महीने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 6:20:27

2 News : ...जब आरव ने ट्विंकल को नहीं बताया पासवर्ड, रवीना की बेटी 20 साल बड़े हीरो के अपोजिट करेंगी डेब्यू!

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रहते हैं। आरव विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले महीने अक्षय-ट्विंकल ने आरव का 21वां जन्मदिन मनाया था। अब ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में आरव की एक बात का खुलासा किया है। ट्विंकल कहा कि मैंने अपने स्वास्थ्य बीमा एजेंट से संपर्क किया और उनसे पूछा कि 21 साल में आरव और 11 साल की नितारा कितनी बार डॉक्टर से मिलने आए हैं।

इस पर एजेंट ने मुझसे कहा कि वे नितारा के बारे में बता सकते हैं क्योंकि वह नाबालिग है, लेकिन आरव के बारे में नहीं बता सकते क्योंकि वह राइट टू प्राइवेसी के साथ एक एडल्ट है। मुझे यह अच्छा नहीं लगा और मैंने आरव को फोन कर उसके अकाउंट का पासवर्ड बताने के लिए कहा। इस पर आरव ने रूडली होकर जवाब दिया कि मम्मी मैंने साल में सिर्फ चार बार मुलाकात की है और मैं आपको अपना पासवर्ड नहीं दे रहा हूं।

मैं 21 साल का हूं ना कि 12 साल का और मैं अपनी चीजें खुद संभाल सकता हूं। मैंने इस बारे में जब अक्षय से बात की तो उन्होंने समझाया कि अभी नितारा को तुम्हारी जरूरत है। मैं उस पर ध्यान दूं। मेरी मां (डिंपल कपाड़िया) ने मुझसे कहा कि तुम्हारा बेटा वही कर रहा है जो तुम अपनी मां के साथ करती आई हो।

aarav kumar,twinkle khanna,Akshay Kumar,nitara,raveena tandon,rasha thadani,ram charan,ajay devgn,south industry

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड के साथ साउथ में भी कदम रखने को तैयार

एक्ट्रेस रवीना टंडन और बिजनेसमैन अनिल थडानी की बेटी राशा थडानी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि राशा दिग्गज एक्टर अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ अभिषेक कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। अब एक और न्यूज सामने आई है। राशा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी शुरुआत करने जा रही हैं।

राशा तेलुगु फिल्म से डेब्यू करेंगी और उनके हीरो RRR फिल्म के राम चरण होंगे। दोनों की उम्र में 20 साल का फासला है। ओटीटी प्ले की रिपोर्ट की मानें तो राशा की लीड रोल के लिए बातचीत चल रही है। निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि राशा इस भूमिका में फिट बैठती हैं और जल्द ही वह फिल्म साइन कर देंगी।

हालांकि इस मामले में किसी की तरफ से भी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। रवीना ने पहले कहा था कि वह चाहती हैं कि राशा मनोरंजन जगत में कदम रखने से पहले पढ़ाई पूरी कर लें। चाहे वह बॉलीवुड में नाम कमाएं या नहीं, लेकिन उसे इतना फ्री होना चाहिए कि वह पैरों पर खड़ी हो सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार