न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या-अभिषेक की लाडली आराध्या हुईं 12 साल की, कपल ने बिटिया पर फोटो और नोट के साथ इस अंदाज में लुटाया प्यार

एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का आज शुक्रवार (17 नवंबर) को जन्मदिन है। वह 12 साल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 10:49:12

ऐश्वर्या-अभिषेक की लाडली आराध्या हुईं 12 साल की, कपल ने बिटिया पर फोटो और नोट के साथ इस अंदाज में लुटाया प्यार

एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का आज शुक्रवार (17 नवंबर) को जन्मदिन है। वह 12 साल की हो गई है। इस मौके पर अमिताभ और जया बच्चन की पोती पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वे आराध्या को सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने भी अपनी लाडली को खास तरीके से विश किया है।

ऐश्वर्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर आराध्या के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और एक प्यारा नोट लिखा। आराध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी है और वह अपनी मां के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। ऐश्वर्या ने लिखा, “मैं तुम्हें असीम, बिना शर्त के और हमेशा से प्यार करती हूं। मेरी प्यारी परी आराध्या। तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो, मैं तुम्हारे लिए सांस लेती हूं, मेरी आत्मा खुश रहो।

12वां जन्मदिन मुबारक हो। भगवान तुम्हें हमेशा आशीर्वाद दें। तुम्हारे होने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। तुम सबसे अच्छी हो।” बता दें कि अधिकतर मौकों पर ऐश्वर्या बेटी का हाथ थामे नजर आती है। दोनों के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है।

अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर पुरानी फोटो शेयर कर लिखा...

अभिषेक ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अभिषेक ने बेटी के साथ पुरानी फोटो शेयर की। इसमें नन्ही आराध्या पिता की गोद में बैठी हुई उन्हें देख रही हैं। अभिषेक बेटी के चेहरे को प्यार से निहार रहे हैं। ये फोटो किसी इवेंट की नजर आ रही है, जहां पीछे कई और लोग बैठे दिख रहे हैं, जिन्हें अभिषेक ने ब्लर किया है।

अभिषेक ने लिखा,“जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी राजकुमारी! मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।” उल्लेखनीय है कि अभिषेक व ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। उन्होंने 17 नवंबर 2011 को नन्ही परी के रूप में आराध्या का स्वागत किया। आराध्या की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है और फैंस उन पर काफी प्यार बरसाते हैं।

आराध्या की हिंदी भी फैंस का दिल जीत लेती है। इसी महीने ऐश्वर्या ने भी अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था और तब आराध्या ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार मीडिया के सामने बोला था। आराध्या ने मां के लिए बेहद प्यारी बातें कही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे