न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर इस अंदाज में मनाएंगे अपनी अम्मी का 90वां जन्मदिन, इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

मां का स्थान सबके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है और मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान (59) भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 1:22:31

2 News : आमिर इस अंदाज में मनाएंगे अपनी अम्मी का 90वां जन्मदिन, इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

मां का स्थान सबके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है और मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान (59) भी इससे अलग नहीं हैं। आमिर अपनी अम्मी जीनत हुसैन के 90वें जन्मदिन को बेहद खास बनाने की योजना बना रहे हैं। उनकी अम्मी का जन्मदिन गुरुवार (13 जून) को है। ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए आमिर अलग-अलग शहरों से कुल 200 से ज्यादा परिवार के लोगों को लेकर आने वाले हैं जो उनकी अम्मी की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे।

आमिर के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि आमिर 13 जून को मां का बर्थडे मनाने के लिए अलग-अलग शहरों से 200 से ज्यादा फैमिली के लोगों और दोस्तों को ला रहे हैं। पिछले एक साल से उन मां की तबीयत ठीक नहीं थी। अब जब उनकी तबीयत ठीक हो गई है तब सभी एक बड़ा गेट टूगेदर करने की तैयारी कर रहे हैं। इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए भारत के अलग-अलग शहर से परिवार और दोस्तों को लाया जाएगा।

इस मौके पर लोग बनारस, बेंगलुरु, लखनऊ, मैसूर और दूसरे शहरों से आ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि आमिर खान की मां का बर्थडे उनके मुंबई रेजिडेंस में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है। बता दें कि आमिर अपनी मां से बेइंतेहा प्यार करते हैं। उनकी मजबूत बोंडिंग है। वे मां के बेहद करीब हैं। आमिर फिल्मों और स्क्रिप्ट्स के लिए मां की रजामंदी लेते हैं। आमिर ने मां को पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का ले जाकर उनसे किया वादा भी पूरा किया था। उन्होंने मां की देखभाल के लिए करिअर से ब्रेक भी लिया था।

दो दिन पहले हुई है एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन और एक्टर उमापति रमैया की शादी

साउथ इंडियन एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन शादी के बंधन में बंध गई हैं। ऐश्वर्या ने एक्टर थंबी रमैया के बेटे उमापति रमैया के साथ शादी की है। कपल ने 10 जून को चेन्नई में सात फेरे लिए। अब दोनों की वेडिंग फोटो सामने आ गई हैं। ऐश्वर्या और उमापति ने अर्जुन सरजा द्वारा चेन्नई में बनवाए गए हनुमान मंदिर में परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी की। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

ऐश्वर्या लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या ने लाल कांजीवरम साड़ी पहनी जिस पर गोल्डन टच का वर्क है। ऐश्वर्या ने ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी से पूरा किया जिसमें उन्होंने गले में चोकर नेकलेस, हार, माथा पट्टी, हैवी झुमके, चूड़ियां पहनीं और बालों को गजरे से सजाया। दूल्हा बने उमापति ने सफेद धोती-शर्ट पहनकर पारंपरिक आउटफिट पहना। तस्वीरों में कपल शादी की रस्में पूरी कर रहा है।

एक फोटो में ऐश्वर्या, उमापति को वरमाला पहना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या और उमापति की मुलाकात 2021 में रियलिटी तमिल टीवी शो ‘सर्वाइवर’ में हुई थी। दोनों सेट पर ही एक-दूसरे के करीब आए थे। बता दें कि ऐश्वर्या के पिता अर्जुन सरजा ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क