न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिल्मी दुनिया छोड़ना चाहते हैं आमिर! देखें वीडियो, अरशद ने ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास को बताया ‘जोकर’

चॉकलेटी बॉय और रोमांटिक इमेज के साथ करिअर शुरू करने वाले आमिर खान की इमेज में अब काफी अंतर आ चुका है। वह पिछले कई सालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 1:38:43

2 News : फिल्मी दुनिया छोड़ना चाहते हैं आमिर! देखें वीडियो, अरशद ने ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास को बताया ‘जोकर’

चॉकलेटी बॉय और रोमांटिक इमेज के साथ करिअर शुरू करने वाले आमिर खान की इमेज में अब काफी अंतर आ चुका है। वह पिछले कई सालों से लीक से हटकर चुनींदा फिल्मों में ही काम करते हैं। फैंस उनके लिए हमेशा बेकरार रहते हैं और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि आमिर पिछले कुछ समय से संकेत दे रहे हैं कि वे बॉलीवुड में ज्यादा समय तक एक्टिव नहीं रहेंगे। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजर आया।

दरअसल रविवार (18 अगस्त) को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने टॉक शो ‘चैप्टर 2’का टीजर रिलीज किया जिसमें वह आमिर से बात कर रही हैं। आमिर स्टारडम से लेकर कई मुद्दों पर बात करते दिखे। प्रोमो की शुरुआत आमिर के लुक्स की तारीफ के साथ शुरू हुई। इस पर आमिर कहते हैं कि ऋतिक हैंडसम हैं, सलमान हैंडसम हैं और शाहरुख हैंडसम हैं, पर मैं....इस पर रिया ने कहा, “आप भी हैंडसम हैं। मुझे लगता है कि पूरा देश एक बार मेरी बात से सहमत होगा।”

आमिर आगे कहते हैं कि लोग मेरे फैशन और कपड़ों का मजाक उड़ाते हैं। लोगों को मेरा फैशन पसंद नहीं आता, ट्रॉलिंग करते हैं। एक और क्लिप में आमिर कहते हैं, “मुझे फिल्मों से हटना है।” इसके जवाब में रिया बोलती हैं, “झूठ।” आमिर रिप्लाई करते हैं, “नहीं मैं सच बोल रहा हूं।” एक जगह आमिर इमोशनल भी हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए और वे “यहीं से मेरे चैप्टर 2 की शुरुआत...कहते-कहते एकदम रुक गए। उल्लेखनीय है कि आमिर की पिछली फिल्म 2 साल पहले आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। इसमें आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान थीं। फिल्म फ्लॉप होने से आमिर को काफी दुख हुआ।

अरशद वारसी ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए प्रभास पर साधा निशाना

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने देश क्या पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए कमाई की। अब एक्टर अरशद वारसी ने फिल्म पर रिव्यू दिया है और उन्होंने प्रभास के किरदार भैरव को 'जोकर' जैसा बताया है। फैंस अरशद के इस बयान से आश्चर्यचकित हैं।

अरशद ने 'अनफिल्टर्ड' पर समिश भाटिया के साथ बात करते हुए कहा कि मैंने ‘कल्कि 2898 एडी’ देखी और मुझे ये अच्छी नहीं लगी। मुझे बहुत तकलीफ होती है जब.. प्रभास, मैं सच में बहुत दुखी हूं, वह क्यों...वे जोकर जैसे लग रहे थे, क्यों? मैं एक मैड मैक्स देखना चाहता था। मैं वहां पर मेल गिब्सन को देखना चाहता था। तुमने उसको क्या बना दिया यार, क्यों करते हो ऐसा मुझे नहीं समझ में आता।

हालांकि अरशद ने अमिताभ बच्चन के किरदार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “अमितजी अविश्वसनीय थे। मैं उन्हें समझ नहीं पाता हूं। कसम से, उनके पास जो पावर है वो मिल जाए ना तो लाइफ बन जाए। वह अविश्वसनीय हैं।” अरशद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार 'असुर 2' वेब सीरीज में देखा गया था। अरशद की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ है, जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री