न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर को इस फिल्म के फ्लॉप होने का है बहुत दुख, विक्रांत ने दिखाई बेटे की झलक और बताया नाम

आमिर खान बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा रखते हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। 58 साल के आमिर को तीन दशक से भी ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Feb 2024 2:01:26

2 News : आमिर को इस फिल्म के फ्लॉप होने का है बहुत दुख, विक्रांत ने दिखाई बेटे की झलक और बताया नाम

आमिर खान बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा रखते हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। 58 साल के आमिर को तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। आमिर ने हर तरह की भूमिका में खुद को साबित किया है। वे इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक लेकर प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं और ‘लाहौर 1947’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में करीना कपूर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो सुपरफ्लॉप रही।

अब आमिर ने इस बात को कबूला है कि उनसे यह फिल्म बनाने में बहुत गलतियां हुईं और ये मौका है उन गलतियों पर काम करने का। आमिर ने ‘एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 3.0’ में कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब थी और इसके लिए करीना, अद्वैत और सारे क्रू ने बहुत मेहनत की लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई। हालांकि इससे एक चीज अच्छी हुई, वो ये कि लोग फिल्म पूछने के बाद मेरा हाल जानने के लिए आते थे कि क्या मैं ठीक हूं।

इसी के जरिये मुझे पता चला कि लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं..। यह इस फिल्म का मजेदार पहलू है। फेलियर हमें सिखाता है कि कुछ तो गलत हुआ है और हमें मौका मिलता है कि हम उन गलतियों तो पहचानें और उन्हें ठीक करें। ये बात मैंने किरण से भी कही थी कि इस फिल्म को लेकर मैंने कई गलतियां की हैं, लेकिन मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैंने ये गलतियां सिर्फ एक फिल्म में की असल में नहीं। हालांकि इसके फ्लॉप होने का मुझे बहुत दुख है। फिल्म से मैं भावनात्मक रूप से जुड़ा हूं।

विक्रांत की पत्नी शीतल ने 7 फरवरी को दिया था बेटे को जन्म

'12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी के घर हाल ही नन्हे फरिश्ते का आगमन हुआ है। विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर को 7 फरवरी को माता-पिता बनने की खुशी मिली थी, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर की थी। अब एक बार फिर उन्होंने फैंस के साथ खुशी शेयर की है। कपल ने बेटे की पहली झलक दिखाई। इसी के साथ उन्होंने उसके नाम का भी खुलासा किया है। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर शेयर की है।

इसमें शीतल बेटे को गोद में उठाए दिख रही हैं। विक्रांत भी नन्हे-मुन्ने को प्यार से निहार रहे हैं। कपल की इस पोस्ट की दूसरी फोटो में उन्होंने एक टॉय बलून के जरिए बेटे का नाम रिवील किया। उन्होंने बेटे का नाम 'वरदान' रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं है... हमने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है!!"

उल्लेखनीय है कि विक्रांत और शीतल 18 फरवरी 2022 को विवाह बंधन में बंध गए थे। उन्होंने देहरादून में परिवार व करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में सादगी से शादी की थी। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम