न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : किरण की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में रिजेक्ट हुए आमिर को इन्होंने किया रिप्लेस, निक-प्रियंका की बेटी ने ली सेल्फी

आमिर खान को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माना जाता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा हो गए हैं। चॉकलेटी हीरो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Feb 2024 1:19:31

2 News : किरण की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में रिजेक्ट हुए आमिर को इन्होंने किया रिप्लेस, निक-प्रियंका की बेटी ने ली सेल्फी

आमिर खान को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माना जाता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा हो गए हैं। चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू करने वाले आमिर बाद में कई चुनौतीपूर्ण रोल निभा चुके हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। हालांकि आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि आमिर हाल ही में एक फिल्म के ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुके हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि इस फिल्म की डायरेक्टर उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव हैं।

दरअसल किरण की यह फिल्म कॉमेडी-ड्रामा ‘लापता लेडीज’ है। हाल ही में किरण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आमिर ने फिल्म में एक्टर रवि किशन वाली भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। उनके ऑडिशन टेप को देखने के बाद किरण को लगा कि रवि इस भूमिका में आमिर से बेहतर लगेंगे। किरण ने ‘द वीक’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि इंस्पेक्टर मनोहर के रोल के लिए मेरे और आमिर के बीच लंबी चर्चा हुई। आमिर ने ऑडिशन दिया था और वह सच में अच्छा था।

हालांकि जब मैंने आमिर को रवि का ऑडिशन टेप दिखाया, तो वे इस बात पर सहमत हो गए कि रवि बेहतर हैं। मुझे लगता है कि रवि इस रोल में हैरान कर देंगे। आमिर उस फैसले पर पूरी तरह सहमत थे। उन्होंने कहा था कि रवि इसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं और शायद वे इसके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाएं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और जियो स्टुडियो के बैनर तले बनी फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रत्ना, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम भी हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया।

बेटी मालती मैरी के साथ मस्ती करते नजर आए अमेरिकी सिंगर निक जोनस

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस को जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। वे बिजी शेड्यूल के बावजूद साथ-साथ क्वालिटी टाइम शेयर करते नजर आते हैं। दोनों को जब भी फुरसत मिलती है तो वे 2 साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कभी आउटिंग पर निकल जाते हैं तो कभी घर पर ही मस्ती करने लगते हैं। निक ने आज रविवार (4 फरवरी) को मालती के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी मॉर्निंग सेल्फी शेयर की है।

तस्वीर में निक की गोद में बैठी मालती कैमरे की ओर गौर से देख रही हैं। पिक्चर में सिर्फ उनकी आंखें दिख रही हैं। निक ने पाउट बनाने की कोशिश की। वे ब्लैक हुडी में कूल नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी को मालती ने क्लिक किया है। निक ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “MM (मालती मैरी) द्वारा ली गई मॉर्निंग सेल्फी।”

निक ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। हाल ही खबर आई थी कि निक और प्रियंका को कुछ कारणों से अमेरिका में लॉस एंजिल्स स्थित 166 करोड़ रुपए का सपनों का महल छोड़ दूसरे घर शिफ्ट होना पड़ा था। पिछले दिनों निक अपने भाइयों के साथ भारत में परफोरमेंस देने आए थे। उन्हें यहां लोगों ने बेशुमार प्यार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम