न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संगीत सेरेमनी : आमिर, किरण व आजाद ने आयरा के लिए गाया यह गाना, दूल्हा-दुल्हन ने इस अंदाज में ली एंट्री

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की शादी कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज 3 जनवरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 11:52:03

संगीत सेरेमनी : आमिर, किरण व आजाद ने आयरा के लिए गाया यह गाना, दूल्हा-दुल्हन ने इस अंदाज में ली एंट्री

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की शादी कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज 3 जनवरी को मुंबई में हो चुकी है। तब वहां एक फंक्शन भी आयोजित किया गया था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग ही मौजूद थे। वहां की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब राजस्थान में झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर में पिछले 4-5 दिन से इनकी शादी की रौनक छाई हुई है।

वहां एक के बाद एक फंक्शन हो रहे हैं, जिसमें दोनों पक्षों के लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं। आयरा और नूपुर आज बुधवार (10 जनवरी) को विधि-विधान के साथ शादी करने वाले हैं। इससे पहले मंगलवार को संगीत सेरेमनी रखी गई। सबने इसका भरपूर आनंद उठाया। हालांकि सबके बीच आमिर उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद ने महफिल लूट ली।

तीनों ने आयरा के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इसका वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। उन्होंने गाना गाकर महफिल में चार चांद लगा दिए। तीनों ने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म में देवआनंद व जीनत अमान पर फिल्माया गया ‘फूलों का तारों का सबका कहना है’ गाना पेश किया। ये स्पेशल गाना उन्होंने आयरा को डेडिकेट किया। तीनों ही ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए।

आयरा खान और नुपुर शिखरे की जोड़ी लग रही थी कमाल

देर रात तक चली इस संगीत सेरेमनी में आयरा और नुपुर के फैमिली मेंबर्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। मेहमानों ने पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। फंक्शन में आयरा ने खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पहना था। आयरा ने लहंगे के साथ दुप्पटा छोड़ डीप मरून रंग का लॉन्ग हूड कैरी किया।

यह लहंगा आयरा पर खूब जंच रहा था। वहीं नुपुर भी ब्राउन कलर के कोट और ब्लैक पैंट में बेहद डैशिंग लग रहे थे। कपल के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए है। सेरेमनी में नवविवाहित जोड़े ने हाथों में हाथ डाले अलग ही अंदाज में एंट्री ली। आयरा व नुपुर की एंट्री का वीडियो भी धूम मचा रहा है।

दोनों ने ‘आफरीन-आफरीन’ गाने पर एंट्री की। इस डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद 13 जनवरी को आमिर मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन देंगे। यह फंक्शन रात 8 बजे शुरू होगा। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम