न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयरा की शादी के रिसेप्शन को लेकर ये है आमिर का प्लान, शिल्पा-राज ने घर में जलाया रावण तो...

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अगले साल 3 जनवरी को नुपुर शिखारे के साथ विवाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 12:25:29

2 News : आयरा की शादी के रिसेप्शन को लेकर ये है आमिर का प्लान, शिल्पा-राज ने घर में जलाया रावण तो...

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अगले साल 3 जनवरी को नुपुर शिखारे के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। आमिर ने इस बात की पुष्टि की थी। अब शादी से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज के बाद उदयपुर में 8 से 10 जनवरी तक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।

साथ ही आमिर शादी के बाद आयरा-नुपुर के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह रिसेप्शन 13 जनवरी को मुंबई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स शामिल होंगे। आमिर शादी और मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में पूरी तरह से बिजी हैं। वे रिसेप्शन में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सभी करीबी दोस्तों और सहयोगियों को इनवाइट कर रहे हैं।

हालांकि शादी प्राइवेट सेरेमनी होगी जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बता दें कि आयरा-नुपुर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इसी साल सगाई की थी। इस मौके पर घरवाले और खास दोस्त शामिल हुए थे।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया रावण दहन का वीडियो, ट्रोल हुए पति-पत्नी दोनों

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार बड़े धूमधाम से मनाती हैं। उन्होंने नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की के बाद मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरे के दिन अपने घर पर ही रावण का पुतला बनाकर जलाया। हालांकि इसके बाद शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल शिल्पा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा, राज और दोनों बच्चों के साथ मिलकर रावण का दहन कर रही हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ईश्वर करे कि दुखों का रावण और मुसीबतों के महिषासुर का, आपके जीवन से सदा के लिए निकास हो। उन दिनों का नाश हो और आपका विकास हो। दशहरा और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।” यूजर्स इस वीडियो पर शिल्पा व राज को ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-“घर में ही रावण है उसे जलाओ” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “रावण की नाभि में आग लगाकर उसका दहन किया जाता है उसकी धोती में नहीं।” ये पहली बार नहीं है जब राज ट्रोल हो रहे हैं। पोर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद वो अक्सर नेटिजंस के निशाने पर रहते हैं। उन्हें एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई की आर्थर रोड जेल में दो महीने से भी ज्यादा समय की कैद हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार