न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल शर्मा के शो में पहली बार दिखेंगे आमिर खान, ‘रामायण’ में लक्ष्मण का रोल निभाएगा यह एक्टर

कपिल शर्मा पिछले कई सालों से टीवी की दुनिया में नं.1 कॉमेडियन बने हुए हैं। लोगों को उनकी कॉमेडी का अंदाज बेहद पसंद आता है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 12:34:19

2 News : कपिल शर्मा के शो में पहली बार दिखेंगे आमिर खान, ‘रामायण’ में लक्ष्मण का रोल निभाएगा यह एक्टर

कपिल शर्मा पिछले कई सालों से टीवी की दुनिया में नं.1 कॉमेडियन बने हुए हैं। लोगों को उनकी कॉमेडी का अंदाज बेहद पसंद आता है। अब वे जल्द ही एक बार फिर दर्शकों को हंसी के फव्वारों में भिगोने को तैयार हैं। कपिल अपना नया कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर आ रहे हैं। हालांकि आप इसका मजा टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे। इस शो को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है।

शो में लंबे समय के बाद कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी देखने को मिलेगी। पूर्व में दोनों के बीच विवाद हो गया था। शो में कपिल की टीम के परमानेंट मेंबर कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगी। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर का पता चला है। इसमें गेस्ट सेलेब्रिटी के रूप में सुपरस्टार आमिर खान शिरकत करेंगे। बता दें कि आमिर आज तक कपिल के शो में नहीं आए। कपिल को पहली बार आमिर के साथ मस्ती का मौका मिलेगा।

ईटाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि आमिर कभी भी कपिल के कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब आप उन्हें कपिल के शो में देखेंगे। कपिल का ये शो नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च से स्ट्रीम होगा और हर शनिवार इसका नया एपिसोड अपलोड किया जाएगा। आमिर के अलावा अंग्रेजी सिंगर एड शीरन के भी शो में आने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दरअसल शीरन इन दिनों भारत आए हुए हैं। कपिल के साथ उनकी एक सेल्फी भी वायरल हुई थी।

kapil sharma,the kapil sharma show,aamir khan,kapil aamir,the great indian kapil show,ravi dubey,ramayana movie,laxman role,jamai raja

‘रामायण’ फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा सकते हैं रवि दुबे

डायरेक्टर नितेश तिवारी इन दिनों 'रामायण' फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें राम के रोल के लिए रणबीर कपूर और सीता के लिए साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि लक्ष्मण के रोल के लिए बॉलीवुड के बजाय टीवी के एक्टर को अप्रोच किया गया है।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स की लक्ष्मण के किरदार की तलाश पूरी हो गई है। मशहूर टीवी एक्टर रवि दुबे को अप्रोच किया गया है यानी कि फिल्म में उनकी एंट्री हो सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रवि ने 'जमाई राजा' शो से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

बता दें कि ‘रामायण’ में सनी देओल, बॉबी देओल, विजय सेतुपति सहित कई सितारों की कास्टिंग की खबरें लगातार आती रहती हैं। फिल्म में विजय सेतुपति विभीषण का रोल अदा कर सकते हैं तो बॉबी कुंभकरण के तौर पर दिख सकते हैं। सनी को हनुमान का रोल मिलेगा। लारा दत्ता कैकेई का रोल निभा सकती हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी किसी भी किरदार का ऐलान नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार