न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने ‘महाराज’ की स्टार कास्ट के लिए रखी पार्टी, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 5’ में सिद्धार्थ की जगह दिखेंगी ये

सुपरस्टार आमिर खान (59) तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बाल कलाकार के रूप में करिअर शुरू करने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 8:39:10

2 News : आमिर ने ‘महाराज’ की स्टार कास्ट के लिए रखी पार्टी, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 5’ में सिद्धार्थ की जगह दिखेंगी ये

सुपरस्टार आमिर खान (59) तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बाल कलाकार के रूप में करिअर शुरू करने वाले आमिर अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाते हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह की भूमिकाओं को अंजाम देकर अपनी योग्यता दिखाई है। फैंस आज तक उन पर फिदा हैं और उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों आमिर अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी भी होंगे।

बहरहाल आमिर के बेटे जुनैद खान ने भी अपने पिता का अनुसरण करते हुए बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। जुनैद की पहली फिल्म ‘महाराज’ सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। कई हफ्तों तक यह ट्रेंडिंग में रही और इस साल अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। आमिर ने इस खुशी में अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ घर पर एक पार्टी होस्ट की।

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी 'महाराज' फैंस का ध्यान खींचने में सफल रही। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें आमिर के साथ फिल्म से जुड़े जुनैद, जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे, डायरेक्टर सहित कई लोग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पार्टी में आमिर की फैमिली से बेटी आयरा खान पति नुपुर शिखरे और सास के साथ नजर आईं। आमिर के भांजे इमरान खान भी इस पार्टी में शरीक हुए।

आमिर की मां जीनत हुसैन और उनके छोटे बेटे आजाद राव तथा फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी मौजूद रहीं। बता दें 21 जून को रिलीज हुई फिल्म में जुनैद ने ‘करसनदास मुलजी’ की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि जयदीप को ‘जदुनाथ महाराज’ का रोल करने का मौका मिला।

aamir khan,superstar aamir khan,junaid khan,maharaj movie,maharaj aamir,jaideep ahlawat,shalini pandey,shehnaaz gill,broken but beautiful 5,sidharth shukla,kushal tandon

‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करेंगी शहनाज, इनके साथ करेंगी रोमांस

‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके अचानक चले जाने से हर कोई स्तब्ध रह गया था और फैंस तो आज तक इस सदमे से नहीं उबरे हैं। सिद्धार्थ उस समय जबरदस्त पॉपुलर हो चुके थे। वे उस दौरान वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के तीसरे सीजन का हिस्सा थे। इसमें उन्होंने लवर बॉय का रोल निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया और ये सीजन सुपर-डुपर हिट रहा।

सिद्धार्थ के निधन की वजह से मेकर्स ने इसका चौथा सीजन स्किप कर दिया। एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि वो इसका 5वां सीजन लेकर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शहनाज गिल इस सीरीज को आगे बढ़ाएंगी। इस शो के साथ ही शहनाज का ओटीटी डेब्यू भी होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से शहनाज का नाम फाइनल कर लिया गया है। वह इस शो में जिसके साथ रोमांस करेंगी उसका नाम सामने आ गया है। खबरें हैं कि शहनाज की जोड़ी अब टीवी स्टार कुशाल टंडन के साथ बनाई जाएगी। हालांकि अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। बता दें पहले और दूसरे सीजन में विक्रांत मेसी नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री