न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साथ-साथ नजर आईं आमिर की दोनों एक्स वाइफ, इलियाना ने दिखाई बच्चे की प्यारी सी झलक

आमिर खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। हर काम को पूरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 12:51:05

साथ-साथ नजर आईं आमिर की दोनों एक्स वाइफ, इलियाना ने दिखाई बच्चे की प्यारी सी झलक

आमिर खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। हर काम को पूरी शिद्दत के साथ अंजाम देने के कारण उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम दे दिया गया। चॉकलेटी हीरो के रूप में शुरुआत करने के बाद आमिर ने हर जोनर की फिल्म कर खुद को साबित किया। आमिर एक्सपरिमेंट के लिए जाने जाते हैं और अलग-अलग भूमिकाएं चुनते हैं।

फैंस को आमिर की पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। आमिर ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता और दूसरी शादी किरण राव के साथ की थी। हालांकि आमिर का दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है, लेकिन इस बीच वे दोनों एक साथ नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में किरण और रीना हंसते-खिलखिलाते नजर आईं। ये मौका था आमिर के भाई मंसूर खान की बुक वन : द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ की लॉन्चिंग का। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए। इस दौरान रीना ब्लू और व्हाइट कलर के कुर्तें में थीं। उन्होंने एक ग्रीन बैग कैरी किया हुआ था। किरण ने हल्के ग्रीन कुर्तें के ऊपर ब्लू जैकेट पहना था।

गौरतलब है कि आमिर और रीना ने 18 अप्रैल 1986 को लव मैरिज की थी। उनके बेटी आयरा व बेटा जुनैद खान है। दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया था। आमिर ने साल 2005 में किरण के साथ शादी की और वे 2020 में अलग हो गए।

इलियाना का बेटा कोआ फीनिक्ल डोलन हुआ 3 सप्ताह का

एक्ट्रेस इलियाना डि क्रूज इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। इलियाना ने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बाद में उसकी प्यारी-प्यारी फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इलियाना अपने बॉयफ्रेंड और बच्चे के पिता का चेहरा भी दुनिया को दिखा चुकी हैं। इसके साथ ही इलियाना ने बच्चे का नाम भी अपने फैंस को बताया था।

उसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन है। अब इलियाना ने बेटे की फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इलियाना ने अपने इंस्टा पर जो फोटो अपलोड की है, उसमें बच्चे के छोटे-छोटे पैर दिख रहे हैं। वह 3 सप्ताह का हो गया है। हालांकि इलियाना ने बच्चे की पूरी फोटो पोस्ट नहीं की। बच्चा कंबल में लिपटा हुआ है और उसका सिर्फ पैर नजर आ रहा है।

ऐसा लग रहा है कि वह सो रहा है। इलियाना ने फोटो पोस्ट कर लिखा - पीकाबू…और इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। इलियाना के मां बनने पर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नरगिस फाखरी और हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार