न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की बेटी आयरा खान इस कारण हो रही हैं ट्रोल, नेहा ने अंगद को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की शादी को एक महीना हो चुका है। आयरा-नुपुर ने पहले मुंबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 2:11:38

2 News : आमिर की बेटी आयरा खान इस कारण हो रही हैं ट्रोल, नेहा ने अंगद को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की शादी को एक महीना हो चुका है। आयरा-नुपुर ने पहले मुंबई में 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने उदयपुर में 4 दिन तक अलग-अलग रस्में निभाने के बाद 10 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की। आमिर ने 13 जनवरी को मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा। अब आयरा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल आयरा को हाल ही में बांद्रा में स्पॉट किया गया।

इस दौरान आयरा का लुक लोगों को हैरान कर रहा है। आयरा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह किसी बिल्डिंग के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं और दरवाजे की घंटी बजा रही हैं। इसके बाद लगता है कि कोई दरवाजा नहीं खोलता है तो आयरा परेशान हो जाती हैं और किसी को फोन करती हैं। फिर आयरा परेशान होकर इधर-उधर घूमने लग जाती हैं। आयरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा। आयरा ने ग्रे टी-शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट पहना है। आयरा का ये लुक देख लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट्स किए :- “क्या फायदा जिम ट्रेनर से शादी करके, मोटापा तो कम नहीं हो रहा।” “इन चप्पलों के अलावा, दूसरी चप्पल नहीं है क्या।” “इसे अच्छे कपड़े नहीं मिलते क्या?” “कौन बोलेगा ये एक फेमस एक्टर की बेटी और एक फेमस जिम ट्रेनर की पत्नी है, इसके कपड़े और उस पर इसकी चप्पल।” “क्या बकवास ड्रेसिंग सेंस है इनका।” “शादी हो गई लेकिन ये बड़ी नहीं हुईं।” आपको बता दें कि आयरा और नुपुर ने इंडोनेशिया के बाली में क्वालिटी टाइम बिताया। अब ये कपल मुंबई लौट आया है।

41 साल के हुए अंगद बेदी, पत्नी नेहा धूपिया ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा...

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति एक्टर अंगद बेदी आज मंगलवार (6 फरवरी) को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अंगद को फैंस और साथी कलाकार बधाइयां देने में लगे हुए हैं। नेहा ने भी अंगद को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। उन्होंने रोमांटिक फोटो के साथ एक नोट भी लिखा है। पहली तस्वीर में नेहा अपनी पति संग किस करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में नेहा आंख बंद कर अंगद की बाहों में हैं और फिर उन्हें गालों पर किस कर रही हैं।

नेहा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे पार्टनर, मेरे रूममेट और मेरे चेकमेट, आपको ढेर सारा प्यार।” नेहा की पोस्ट पर अरोड़ा सिस्टर्स मलाइका और अमृता ने भी अंगद को बर्थडे विश किया है। हाल ही अपना जन्मदिन मनाने वालीं अमृता ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे स्पाईडी।” मलाइका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अंगू।” बता दें कि साल 2018 में अगंद ने अपने से दो साल बड़ी नेहा के साथ शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। अंगद महान स्पिनर दिवंगत बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद पिछले साल ‘घूमर’ फिल्म के बाद हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम