न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की बेटी आयरा ने दिखाई शादी के फंक्शन की झलक, श्रुति-शांतनु की नहीं हुई शादी, ओरी को फटकारा

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। आयरा अपने लॉन्ग टाइम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 11:40:52

2 News : आमिर की बेटी आयरा ने दिखाई शादी के फंक्शन की झलक, श्रुति-शांतनु की नहीं हुई शादी, ओरी को फटकारा

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। आयरा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ जनवरी में शादी करेंगी। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शादी के लिए उत्साहित आयरा ने फैंस को इसकी झलक दिखाई है। आयरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर फंक्शन की कई झलकियां शेयर की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मेहमान डाइनिंग टेबल के पास बैठे और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी नजर आ रहे हैं। आयरा कह रही हैं, “हे भगवान, किसी महाराष्ट्रियन से शादी कर लो और केलवन ले लो। यह कितना मजेदार है।” एक तस्वीर में आयरा दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। आयरा सुनहरे रंग के सीक्विन वाले ब्लाउज के साथ लाल साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। माथे पर बिंदी और कानों में झुमके के साथ आयरा ने लुक पूरा किया।

आयरा की दोस्त और ‘लिटिल थिंग्स’ एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने आयरा और नुपुर के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने पहली फोटो के कैप्शन में लिखा, “शादी का जश्न शुरू हो गया है।” दूसरी फोटो के कैप्शन में लिखा, “चलो तुम लोगों की शादी करवा दो।” पहले शादी की तारीख 3 जनवरी बताई जा रही थी, लेकिन ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब मैरिज डेट 13 जनवरी हो गई है।

aamir khan,ira khan,nupur shikhare,ira marriage,reena dutta,ira nupur,shruti hassan,shantanu hazarika,shruti shantanu,orry

शादी की अफवाह पर श्रुति हासन और शांतनु हजारिका ने बताई हकीकत

कमल हासन और सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन लंबे समय से बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। कपल को कई मौकों पर साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ उन्होंने तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। हाल ही कई फिल्म स्टार्स के दोस्त ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी ने शांतनु को श्रुति का पति बताया तो इंटरनेट पर हंगामा मच गया।

अब कपल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। श्रुति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से शांत रहने के लिए कहा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ”तो, मैंने शादी नहीं की है। ऐसे व्यक्ति के लिए जो हर चीज के बारे में खुला है, मैं इसे क्यों छिपाऊंगी? जोर-जोर से हंसना। इसलिए जो लोग मुझे बिल्कुल नहीं जानते, कृपया शांत हो जाएं।”

इसके तुरंत बाद शांतनु ने भी पोस्ट की, “आपको शांत होना होगा! हमारी शादी नहीं हुई है। जो लोग हमें नहीं जानते, कृपया अफवाह फैलाना बंद करें।” बता दें कि 26 दिसंबर को सोशल मीडिया हस्ती ओरी ने Reddit पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान खुलासा किया कि एक कार्यक्रम के दौरान श्रुति ने उनके साथ बदतमीजी की थी। उसी कमेंट में उन्होंने शांतनु को श्रुति का ‘पति’ कहकर संबोधित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका