न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान के घर हुई आमिर की बेटी की मेहंदी सेरेमनी, आयरा के लिए मंगेतर नुपुर ने शेयर की यह प्यारी पोस्ट

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान आज बुधवार (3 जनवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 11:02:39

सलमान के घर हुई आमिर की बेटी की मेहंदी सेरेमनी, आयरा के लिए मंगेतर नुपुर ने शेयर की यह प्यारी पोस्ट

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान आज बुधवार (3 जनवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन जारी है। मंगलवार रात मेहंदी सेरेमनी हुई। खास बात ये है कि इसका आयोजन आमिर के खास दोस्त सुपरस्टार सलमान खान के घर हुआ। दोनों का बॉलीवुड में एक्टिंग करिअर लगभग साथ शुरू हुआ था। तब से ही उनकी दोस्ती चली आ रही है।

आमिर अपने बेटे जुनैद, आजाद और पूर्व पत्नियों रीना दत्ता व किरण राव के साथ सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस दौरान सलमान का घर लाइट्स से सजा हुआ नजर आया। वहां का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर, जुनैद संग सलमान के घर जाते दिखे। इस दौरान आमिर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ बेज कलर की पैंट पहनी थी और वे काफी हैंडसम लग रहे थे। जुनैद चैक प्रिंट की शर्ट में नजर आए।

आमिर ने पैप्स को देखकर हाथ भी हिलाया। इससे पहले मंगलवार दोपहर आयरा की हल्दी की रस्म हुई थी। तब किरण और रीना ट्रेडिशनल मराठी आउटफिट में दिखीं। उन्होंने अपने होने वाले दामाद नुपुर के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इससे पहले रीना का घर भी फूलों से सजा हुआ दिखा।

आज होने वाली कोर्ट मैरिज का समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच बताया जा रहा है। फिर ये कपल 8 जनवरी को उदयपुर में शाही शादी करेगा। इसके बाद 13 जनवरी को आमिर मुंबई में रिसेप्शन देगें, जहां सलमान और शाहरुख खान सहित कई बड़े सेलेब्स शिरकत करेंगे।

aamir khan,ira khan,mehendi ceremony,Salman Khan,reena dutta,kiran rao,nupur shikhare,ira nupur marriage

नुपुर ने आयरा के लिए लिखी यह बात, दुल्हन की बुआ ने दी यह जानकारी

आयरा के मंगेतर नुपुर ने शादी से पहले आयरा के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्यारा सा कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा,“आयरा खान, एक और दिन आपके मंगेतर के रूप में। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।” इसके साथ ही दिल और किस वाली कई इमोजी भी पोस्ट कीं।

इस बीच, आमिर की बहन निखत खान ने भतीजी की शादी को लेकर अपडेट शेयर की है। निखत ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि कपल महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी नहीं करने वाला। आयरा और नूपुर की शादी रजिस्टर्ड वेडिंग होगी। इस दौरान दोनों के परिवार वाले शामिल होंगे। हम सब नूपुर के घर मेहंदी लेकर गए थे। हमने मेहंदी सेरेमनी की थी और इस मौके पर हमने महाराष्ट्रीयन स्टाइल को फॉलो किया था।

सभी महिलाओं ने नौवारी साड़ी पहनी थी। हम सभी घर वाले संगीत सेरेमनी के लिए ढोल पर गाने की प्रेक्टिस कर रहे हैं। यह एक कैजुअल संगीत होगा, हम ढोल बजाएंगे और सभी शादी के गाने गाएंगे। इसके लिए आमिर भी बेहद मेहनत कर रहे हैं। बनारस, लखनऊ और दिल्ली से हमारी फैमिली आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम