न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की बेटी आयरा की इस दिन होगी शादी, बेटे जुनैद की दूसरी फिल्म भी हुई पक्की, होंगी ये हीरोईन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आयरा सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 10:32:47

आमिर खान की बेटी आयरा की इस दिन होगी शादी, बेटे जुनैद की दूसरी फिल्म भी हुई पक्की, होंगी ये हीरोईन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आयरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने बारे में हमेशा अपडेट देती रहती हैं। इन्हीं कारणों से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बीच, आयरा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। आयरा मंगेतर नुपूर शिखरे से जल्द ही शादी करने वाली हैं।

आमिर और रीना दत्ता की बेटी अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आयरा और नुपूर 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करने करेंगे। उसके बाद सारे फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में होंगे। ये फंक्शन 3 दिन चलेंगे। इनमें दोस्तों के साथ फैमिली मेंबर शामिल होंगे।

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को इनविटेशन नहीं दिया गया है। बता दें कि उदयपुर में ही 23-24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और कई फंक्शन हैं। आयरा और नुपूर ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सगाई के कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। नुपूर एक फिटनेस ट्रेनर हैं।

aamir khan,ira khan,junaid khan,reena dutta,nupur shikhare,ira khan marriage,junaid khan maharaja,sai pallavi

रोमांटिक फिल्म में जुनैद के साथ काम करेंगी साई पल्लवी

आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म के बाद कुछ वक्त का ब्रेक लिया है। ऐसे में अब वे अलग-अलग इवेंट्स पर नजर आते हैं। इस बीच उनके बेटे जुनैद खान भी चर्चाओं में हैं। अभी तक जुनैद के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म की बात भी होने लगी है।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी का डेब्यू जुनैद की फिल्म संग हो सकता है। कहा जा रहा है कि ये एक रोमांटिक फिल्म है और जल्दी ही दोनों वर्कशॉप शुरू कर देंगे। बता दें कि जुनैद यशराज बैनर की फिल्म ‘महाराजा’ से डेब्यू करेंगे। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि जुनैद की दूसरी फिल्म तमिल भाषा की हिट फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक होगी।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक जुनैद, आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी वेबसीरीज 'प्रीतम प्यारे' का भी हिस्सा हैं। गौरतलब है कि जुनैद ने अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट्स, लॉस एंजिलिस से पढ़ाई की है। जुनैद भी पिता की तरह एक्टिंग का प्रोफेशन ही अपनाना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका