न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने वीडियो कॉल कर दी विनेश को बधाई, काम्या के हिसाब से टीवी इंडस्ट्री में नहीं होता यौन शोषण

हाल ही संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने महिला कुश्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 8:42:11

2 News : आमिर ने वीडियो कॉल कर दी विनेश को बधाई, काम्या के हिसाब से टीवी इंडस्ट्री में नहीं होता यौन शोषण

हाल ही संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में दमदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि उनके वजन में कुछ ग्राम का अंतर होने के कारण उन्हें फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद पूरे देश ने उनकी सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कई सेलेब्स भी उनके सपोर्ट में खड़े दिखे।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान, विनेश से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर ने विनेश को कॉल कर उन्हें ओलंपिक में उनके शानदार सफर के लिए बधाई दी। तस्वीरों में विनेश, आमिर से बात करके काफी खुशी महसूस कर रही हैं। फोटो में विनेश के साथ पूर्व रेसलर कृपाशंकर भी देखे जा सकते हैं। ये तस्वीर आमिर के एक फैन पेज की ओर से शेयर की गई है। ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि दंगल 2 आने वाली है। दूसरे ने पूछा कोई गुडन्यूज है क्या। ये फोटो कॉपी वायरल हो रही है। उल्लेखनीय है कि आमिर की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जो गीता के ताऊ महावीर फोगाट की जीवनी पर आधारित थी। इसके डायरेक्टर नीतेश तिवारी थे। फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम की भी अहम भूमिका थी।

काम्या पंजाबी ने कहा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टेलीविजन सबसे सुरक्षित जगह

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तूफान आया हुआ है। अब तक कई एक्ट्रेस यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं। इस बीच ‘बिग बॉस 7’ फेम एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर बात की है। काम्या ने न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत में कहा कि टीवी बहुत साफ-सुथरा रहा है। मुझे नहीं पता कि पहले क्या होता था, लेकिन अब यह बहुत साफ-सुथरा है।

यहां ऐसी कोई गंदगी नहीं है। यहां लोगों को मजबूर या ब्लैकमेल नहीं किया जाता। यहां कोई कास्टिंग काउच नहीं है। अगर आप किसी रोल में फिट बैठते हैं, आपमें टेलेंट है, तो आपको शो के लिए चुना जाएगा। मुझे लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टेलीविजन सबसे सुरक्षित जगह है। यहां यौन शोषण नहीं होता। जो भी होता है, आपसी सहमति होती है। कोई भी किसी को रोल देने के बदले में उनके साथ सोने के लिए नहीं कह रहा है।

हालांकि कुछ एक्टर वुमेनाइजर हैं, लेकिन अगर आप क्लियर हैं तो उन्हें रोक सकते हैं। किसी को भी ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है। मैं फिल्मों या ओटीटी के बारे में नहीं जानती, लेकिन यह टीवी में नहीं होता है। काम्या ‘रेत’, ‘अस्तित्व-एक प्रेम कहानी’, ‘पिया का घर’, ‘मर्यादा-लेकिन कब तक’, ‘शक्ति’ और ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों सीरियल ‘इश्क जबरिया’ में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री