न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर खान ने पाली हिल में खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी, ‘बेबी जॉन’ से वरुण का नया पोस्टर आया सामने

सुपरस्टार आमिर खान (59) तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 8:28:10

2 News : आमिर खान ने पाली हिल में खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी, ‘बेबी जॉन’ से वरुण का नया पोस्टर आया सामने

सुपरस्टार आमिर खान (59) तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाते हुए तगड़ी कमाई की। अपनी शानदार अदाकारी के लिए मशहूर आमिर पिछले कई सालों से सलेक्टेड मूवी ही करते हैं। हर चीज पर बारीकी से काम करने के कारण उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट की उपमा मिल चुकी है। बहरहाल आमिर से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीदकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक नई प्रॉपर्टी जोड़ ली है।

आमिर ने 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत में एक अपार्टमेंट खरीदा है। SquareYards.com द्वारा एक्सेस और विश्लेषण किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबित आमिर ने यह प्रॉपर्टी 9.75 करोड़ रुपए में खरीदी है। यह फ्लैट रेडी-टू-मूव-इन है और इसका साइज लगभग 1027 स्क्वायर फीट (कार्पेट एरिया) है। 25 जून को फाइनल रूप दिए गए ट्रांसफर डॉक्युमेंट पर 58.5 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस लगी।

यह क्षेत्र शांत वातावरण और हरे-भरे व्यू के लिए जाना जाता है। बता दें कि आमिर के पास बेला विस्टा अपार्टमेंट और पाली हिल्स में मरीना अपार्टमेंट में पहले से ही कई प्रॉपर्टी हैं। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम किया था। बदकिस्मती से यह फिल्म बुरी तरह असफल रही थी। उनकी हाल ही में प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों ने पसंद किया।

आमिर फिलहाल 'सितारे जमीन पर' फिल्म में बिजी हैं जो क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। आमिर की पर्सनल लाइफ देखें तो इस साल के शुरू में उन्होंने अपनी बेटी आयरा की शादी की थी। आमिर ने दो शादियां की और दोनों ही टूट गईं। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता से बेटी आयरा और बेटा जुनैद है। दूसरी पत्नी किरण राव से बेटा आजाद है।

वरुण धवन की एक्शन ड्रामा मूवी ‘बेबी जॉन’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म पहले 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। मेकर्स ने हाल ही अपडेट जारी करते हुए बताया कि फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। आज गुरुवार (27 जून) को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह खून-खराबा और भी खूनी होने वाला है #वरुणधवन अभिनीत बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर #बेबीजॉन इस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है!”

वरुण ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें वे एक इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं और उनके लंबे बाल और पूरी दाढ़ी है। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया था। उसमें उनके हाथ में चाकू था और चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। वे हथियार लिए कई लोगों से घिरे हुए थे। तब वरुण ने कैप्शन में लिखा था, “इस साल क्रिसमस और भी मजेदार होने वाली है। 25 दिसंबर को ‘बेबी जॉन’ की रिलीज के लिए तैयार हो जाइए।” बता दें कि इस फिल्म के जरिए साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।

इसके अलावा वामिका गब्बी भी अहम रोल में दिखेंगी। साथ ही फैंस को जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की एक्टिंग देखने का मौका भी मिलेगा। विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस पर भारी निर्भरता के कारण फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। इसका डायरेक्शन ए कालीस्वरन ने किया है। निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क