न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चेन्नई में बाढ़ में फंस गए थे आमिर, तस्वीरें आईं सामने, ‘फाइटर’ में इस अंदाज में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में पहचान रखने वाले सुपरस्टार आमिर खान चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से चेन्नई में आई बाढ़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 7:09:51

2 News : चेन्नई में बाढ़ में फंस गए थे आमिर, तस्वीरें आईं सामने, ‘फाइटर’ में इस अंदाज में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में पहचान रखने वाले सुपरस्टार आमिर खान चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से चेन्नई में आई बाढ़ में बुरी तरह फंस गए थे। राहत की बात ये है कि बचाव दल (रेस्क्यू टीम) ने उन्हें सही सलामत सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। बता दें कि मिचौंग ने कई दक्षिण राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। खास तौर पर चेन्नई में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

वहां तूफानी बारिश हो रही है और तो और हर जगह बाढ़ जैसी हालत हो गई है। चेन्नई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। आमिर भी बाढ़ में फंस गए थे और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें वह रेस्क्यू टीम के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर के साथ ही तमिल एक्टर विष्णु विशाल भी रेस्क्यू बोट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। विष्णु भी बाढ़ में फंस गए थे। दोनों एक्टर को रेस्क्यू टीम ने वहां से सुरक्षित निकाल लिया। यह सब जानने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि आमिर पिछले कुछ समय से चेन्नई में अपनी मां का इलाज करा रहे हैं। विष्णु विशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की है, जिसमें आमिर भी नाव पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में और भी लोग नजर आ रहे हैं। विष्णु ने लिखा, “फंसे हुए हमारे जैसे लोगों की मदद करने के लिए बचाव विभाग को धन्यवाद। करापक्कम में बचाव अभियान शुरू हो गया है। 3 नावें पहले से ही काम कर रही हैं। ऐसे कठिन समय में तमिलनाडु सरकार द्वारा शानदार काम, धन्यवाद।”

ऋतिक रोशन के बाद ‘फाइटर’ से दीपिका के पोस्टर ने भी मचाई धूम

फिल्म ‘फाइटर’ से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर आउट हो गया है। एक्टर ऋतिक रोशन के किरदार का पोस्टर जारी करने के अगले दिन आज मंगलवार (5 दिसंबर) को मेकर्स ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दीपिका द्वारा निभाए गए रोल का डेसक्रिप्शन शेयर किया है। दीपिका ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी किया और अपने किरदार का नाम स्क्वाड्रन लीडर ‘मीनल राठौड़’ उर्फ ‘मिन्नी’ बताया।

इसमें दीपिका तेज तर्रार लग रही है। दीपिका को वर्दी पहने राउंड शेप सन ग्लासेज के साथ देखा जा सकता है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ कॉल साइन मिन्नी।” ऋतिक को भी कुछ इसी अंदाज में इंट्रोड्यूस किया गया था। दीपिका के लुक पर सैयामी खेर और करण टैकर ने फायर इमोटिकॉन्स सेंड किए हैं। फैंस को दीपिका का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म की अनाउंसमेंट जनवरी 2021 में की गई थी। फिल्म 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका