न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दोनों’ की स्क्रीनिंग में आमिर-सलमान ने लूटी लाइमलाइट, Salman ने इसलिए की आइरा की तारीफ

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की मच अवेटेड फिल्म ‘दोनों’ गुरुवार (5 अक्टूबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 1:07:10

2 News : ‘दोनों’ की स्क्रीनिंग में आमिर-सलमान ने लूटी लाइमलाइट, Salman ने इसलिए की आइरा की तारीफ

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की मच अवेटेड फिल्म ‘दोनों’ गुरुवार (5 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह राजवीर और पलोमा की डेब्यू मूवी है। इस मौके पर शाम को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म का प्रीमियर ‘दोनों’ की टीम ने ऑर्गेनाइज किया था। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों का मजमा लग गया। इसमें सबसे ज्यादा लाइमलाइट सलमान खान और आमिर खान ने लूटी।

दोनों को एक-दूसरे को गले लगते देखा गया। उन्हें देख फैंस को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना-अपना’ फिल्म याद आ गई जिसमें उन्होंने कमाल की कॉमेडी की थी। सलमान ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखे। आमिर ब्लैक एंड व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। आमिर के बेटे जुनैद खान ने ग्रे शर्ट और काली पेंट पहनी थी। सलमान ने जैसे ही आमिर को देखा वैसे ही उन्हें गले लगा लिया। सलमान ने जुनैद को भी गले लगाया।

इसके बाद तीनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। राजवीर ने वाइट टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस और पलोमा ने ब्लैक ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी। सनी दोनों बेटों को जादू की झप्पी देकर उनका मनोबल बढ़ाते दिखे। सनी ने ब्लैक शर्ट, ब्लू ब्लेजर और डेनिम पहना था। इस मौके पर पूनम ढिल्लों, बॉबी देओल, उनकी पत्नी तान्या, बेटा आर्यमान, जैकी श्रॉफ, उत्कर्ष शर्मा, अल्का याग्निक, अनुपम खेर, अभय देओल, अरबाज खान और आशा भोंसले भी मौजूद थे।

aamir khan,Salman Khan,dono movie,rajveer deol,paloma,sunny deol,poonam dhillon,aamir salman,ira khan

सलमान ने इंस्टा स्टोरी शेयर की, आइरा ने भी दी प्यारी सी रिएक्शन

सलमान खान ने आमिर खान की बेटी आइरा खान की स्पेशल स्टाइल में तारीफ की है। सलमान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसके बाद आइरा ने भी इस पर प्यारी सी रिएक्शन दी है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली बार आइरा के लिए कुछ स्पेशल शेयर किया है। सलमान ने लिखा, 'कमाल है यार मेरे दोस्त के बच्चे बहुत बड़े हो गए, एकदम स्ट्रांग हो गए और बहुत होशियार भी है, भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे बेटा।'

इस स्टोरी में कार्टून इमेजेस के साथ ये पोस्ट शेयर की है। आइरा ने इसके जवाब में लिखा, 'थैंक यू।' दरअसल सलमान ने जिस काम के लिए आइरा की तारीफ की है वह अगस्तू फाउंडेशन के लिए किया गया है, जिसमें उन्होंने मानसिक समस्याओं वाले लोगों की मदद के लिए ये कैम्प शुरू किया था। आइरा को चाइल्डहुड ट्रॉमा झेलना पड़ा था जब उनके पिता और मां रीना दत्ता का तलाक हो गया था। आज वह डिप्रेशन के बारे में सभी से बिना घबराए बात कर पाती है। आमिर और रीना ने 18 अप्रैल 1986 को विवाह किया था, लेकिन 2002 में अलग हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार