न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आजाद को इसलिए मीडिया से दूर रखते हैं आमिर-किरण, अपनी फिल्मों के सीक्वल पर सनी ने दिया जवाब

सुपरस्टार आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव का शादी का रिश्ता भले ही टूट गया हो, लेकिन उनकी दोस्ती कायम है। दोनों एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 1:18:35

2 News : आजाद को इसलिए मीडिया से दूर रखते हैं आमिर-किरण, अपनी फिल्मों के सीक्वल पर सनी ने दिया जवाब

सुपरस्टार आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव का शादी का रिश्ता भले ही टूट गया हो, लेकिन उनकी दोस्ती कायम है। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। उनकी शादी साल 2005 में हुई थी और 16 साल बाद उन्होंने जुलाई 2021 में तलाक की घोषणा कर दी थी। हालांकि कपल साथ में मिलकर 12 वर्षीय बेटे आजाद की परवरिश कर रहा है। वे ज्यादातर समय आजाद को मीडिया से दूर रखते हैं। किरण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई।

किरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने शोशा के साथ बातचीत में आमिर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए हुए आजाद को लेकर चिंता जताई। किरण ने कहा कि मुझे लगता है बच्चों की भी प्राइवेसी होती है। अगर बच्चे पब्लिक में आने में दिलचस्पी रखते हैं तो क्यों नहीं लेकिन आजाद इस तरह के बड़े इवेंट्स में जाना पसंद नहीं करता है तो हम उसे उसकी प्राइवेसी देते हैं। आमिर और मैं हम दोनों ही ग्लैमरस लोग नहीं हैं जो बाहर जाकर पार्टी करते हैं और इवेंट्स पर जाते हैं।

हम लोग ज्यादा बाहर नहीं जाते हैं तो आजाद को भी बाहर जाने की जरुरत नहीं होती है। आजाद बाहर जाने में इंटरेस्टेड नहीं होता है और न ही मैं। मुझे लगता है बच्चों को अपनी रुचि की चीजें खुद ढूंढनी चाहिए। मैं और आमिर बेशक अलग हो चुके हैं लेकिन हम आज भी एक-दूसरे के लिए स्ट्रेंथ बने हुए हैं। दोनों एक साथ प्रोफेशनल काम करते हैं और खुशी भरे पल सेलिब्रेट करते हैं। पिछले महीने आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की शादी में किरण और आजाद ने पूरा एंजॉय किया था।

aamir khan,kiran rao,azad,superstar aamir khan,laapataa ladies movie,ira khan,sunny deol,gadar 2,border 2,gadar,border,lahore 1947,ramayana

‘गदर 2’ के सुपरहिट होने के बाद से सनी की फिल्मों के सीक्वल को लेकर लग रही हैं अटकलें

सनी देओल की पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। साल 2002 में आई ‘गदर’ के आगे की कहानी बयां करती यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई। इस फिल्म के बाद से ही सनी की कुछ और फिल्मों के सीक्वल को लेकर भी लगातार तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। इनमें ‘बॉर्डर 2’ और ‘गदर 3’ के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।

लोगों और मीडिया की ओर से बनाई जा रही ऐसी धारणाओं से सनी हैरान व परेशान हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सनी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। सनी ने कहा कि ‘गदर 2’ के बाद से ही ऐसी अटकलें लगनी शुरू हुई हैं और लोग मेरी फिल्मों के सीक्वल को लेकर अंदाज लगा रहे हैं। मैं इन बातों से अब तंग आ चुका हूं। मैं खुद ही इसकी घोषणा कर दूंगा, लेकिन लोग सुनी-सुनाई बातों को मान लेना पसंद करते हैं।

बता दें कि सनी इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही ‘लाहौर 1947’ में बिजी हैं। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। संतोषी और सनी की जोड़ी ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। सनी इसके अलावा ‘रामायण’ फिल्म में ‘हनुमानजी’ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम