न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सितारे जमीन पर’ के सेट से आमिर-जेनेलिया की फोटो वायरल, प्रियंका ने पति-बेटी के साथ लिया वेकेशन का मजा

सुपरस्टार आमिर खान करीब दो साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो गए हैं। आमिर फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 8:10:32

2 News : ‘सितारे जमीन पर’ के सेट से आमिर-जेनेलिया की फोटो वायरल, प्रियंका ने पति-बेटी के साथ लिया वेकेशन का मजा

सुपरस्टार आमिर खान करीब दो साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हो गए हैं। आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वे एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ फेम आरएस प्रसन्ना हैं। अब फिल्म के सेट से आमिर और जेनेलिया की एक BTS तस्वीर वायरल हो रही है।

इसमें दोनों हंसते हुए एक आनंदमय पल साझा कर रहे हैं। बता दें आमिर व जेनेलिया पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। जेनेलिया ने रितेश देशमुख से शादी के बाद एक्टिंग से काफी हद तक दूरी बनाई हुई है। आमिर ने पिछले महीने अपनी दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव की ‘लापता लेडीज’ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से ‘सितारे जमीन पर” को लेकर भी बात की थी। आमिर ने कहा कि हमने इसकी शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है।

हम इसे क्रिसमस पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। यह तारे जमीन पर के भाग 2 की तरह है। हालांकि यह वही कहानी नहीं है और पात्र भी समान नहीं हैं। विषय वही है लेकिन अंतर यह है कि ‘तारे जमीन पर’ के विपरीत यह आपको हंसाएगी। यह एक मनोरंजक फिल्म है। आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की प्यारी-प्यारी तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद है। प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद से लगातार खुद के बारे में अपडेट देती रही हैं। जब से प्रियंका की जिंदगी में बेटी मालती मैरी का आगमन हुआ है, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। जबरदस्त बिजी होने के बावजूद प्रियंका बेटी और पति को बराबर अटेंशन देती हैं।

अब प्रियंका ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रिंयका पति और बेटी के साथ वेकेशन एंजॉय करती दिख रही हैं। पहली फोटो में प्रियंका ने निक के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में प्रियंका बेटी को हवा में उठाए दिख रही हैं। तीसरी फोटो में मालती खेल रही हैं। अगली तस्वीरों में निक नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “घर से दूर, एक दूसरे घर में। थैंक यू @bulgarihotels, इतनी अच्छी मेजबानी के लिए।” फैंस प्रियंका की फैमिली के इन खास लम्हों पर बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं। बता दें हाल ही में ईशा अंबानी और बुल्गारी ने 'ए रोमन होली' बैश थीम रखी थी, जिसमें प्रियंका ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं। प्रियंका-निक ने 2 दिसंबर 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार