न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिन्दुस्तानी-2 के ट्रेलर में दिखी कहानी की झलक, अंग्रेजों से नहीं भ्रष्टाचारियों से लड़ते नजर आएंगे कमल हासन

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस ओवर से। कैसा देश है ये, पढ़े लिखों के लिए काम नहीं, काम है तो पगार नहीं। टैक्स भरो पर फैसिलिटी नहीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 12:34:11

हिन्दुस्तानी-2 के ट्रेलर में दिखी कहानी की झलक, अंग्रेजों से नहीं भ्रष्टाचारियों से लड़ते नजर आएंगे कमल हासन

सुपरहिट फिल्म इंडियन का सीक्वल इंडियन 2 आ रहा है जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। काफी समय से फिल्ममेकर शंकर की इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था और अब फाइनली ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस ओवर से। कैसा देश है ये, पढ़े लिखों के लिए काम नहीं, काम है तो पगार नहीं। टैक्स भरो पर फैसिलिटी नहीं। चोर, चोरी करता रहेगा और अपराधी भी अपराध करता रहेगा। इस दौरान दिखाई जाती है कि देश में कैसे लोगों के पास काम नहीं है, कहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए फैसिलिटी नहीं।

तभी कहा जाता है कि इन सबका विनाश करने वालों के लिए एक हन्टिंग डॉग आना चाहिए। इसके बाद होती है कमल की एंट्री जो कई अवतार में दिखते हैं। वह जबरदस्त एक्शन सीन भी कर रहे हैं जिन्हें देखना फैंस के लिए ट्रीट होगा।

दिग्गज अभिनेता कमल हासन इस साल दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। एक है नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' और दूसरी 'इंडियन 2' है। जहां 'कल्कि 2898 AD' इस गुरुवार को रिलीज होने के लिए तैयार है, वहीं 'इंडियन 2' के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर शेयर कर दिया है। इस सीक्वल के साथ कमल हासन 28 साल बाद स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में लौटे हैं और भ्रष्टाचारियों का सफाया करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिख रही कहानी की झलक ने फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक गंभीर सामाजिक मुद्दों पर स्टाइलिश और भव्य कमर्शियल मनोरंजन देने के लिए कमल हासन और निर्देशक शंकर की तारीफ कर रहे हैं।

इंडियन 2' के ट्रेलर में कमल हासन को उनके सिग्नेचर वर्मा कलाई मार्शल आर्ट के साथ आधुनिक स्टंट करते हुए दिखाया गया है। साथ ही भ्रष्टाचार पर केंद्रित एक बेहतरीन कहानी भी दिखाई गई है। एक्शन सीक्वेंस बहुत बड़े और देखने में शानदार हैं, जो एक धमाकेदार थ्रिलर का वादा करते हैं। फिल्म की कहानी वीरसेकरन सेनापति नामक एक स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिस्टम में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की पूरी कोशिश करता है। कमल हासन अभिनीत 'इंडियन 2' को हाल के दिनों की सबसे बेहतरीन थ्रिलर में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म 1996 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' का सीक्वल है। इसे हिन्दी में हिन्दुस्तानी के नाम से पेश किया था। रिलीज हुए ट्रेलर के अन्त में भी इसे हिन्दी में हिन्दुस्तानी-2 के नाम से बताया गया है। बाकी भाषाओं में इसे इंडियन-2 के नाम से बताया गया है।

'इंडियन 2' इस साल की दूसरी छमाही में पहली बड़ी रिलीज होगी। कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ दूसरे मुख्य किरदार में हैं। शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने काफी उत्सुकता पैदा की है। फिल्म का प्रचार अभियान अब जोरों पर है, जिसका ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। फिल्म की रिलीज की तारीख 12 जुलाई, 2024 तय की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क