न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उलझा हुआ कथानक, शानदार फिल्मांकन और सशक्त अभिनय की नजर आई झलक, क्या ब्लॉकबस्टर होगी कल्कि 2898 AD

दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म इस वर्ष की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। वहीं दूसरी ओर सिनेमा के वरिष्ठ अनुभवी दर्शकों का ट्रेलर देखने के बाद जो विचार सामने आया है उसके अनुसार अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और प्रभास अभिनीत कल्कि 2898 एडी दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल नहीं हो पाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 4:03:47

उलझा हुआ कथानक, शानदार फिल्मांकन और सशक्त अभिनय की नजर आई झलक, क्या ब्लॉकबस्टर होगी कल्कि 2898 AD

बीते दिन निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898एडी का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर ने दर्शकों को खासा प्रभावित है। दर्शकों ने अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ देना आरम्भ कर दिया है। दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म इस वर्ष की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। वहीं दूसरी ओर सिनेमा के वरिष्ठ अनुभवी दर्शकों का ट्रेलर देखने के बाद जो विचार सामने आया है उसके अनुसार अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और प्रभास अभिनीत कल्कि 2898एडी दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल नहीं हो पाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण वे फिल्म के उलझे हुए कथानक को बता रहे हैं। ट्रेलर फिल्म के कथानक को स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। कहीं आधुनिकता नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर पौराणिक व्याख्यान नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में एक नए युग के आरंभ होने की बात कही जा रही है। इस दौरान प्रभास और अमिताभ बच्चन की बड़ी जंग देखने को मिल रही है। ट्रेलर में जितनी देर भी अमिताभ बच्चन नजर आए उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। दूसरी ओर प्रभास एक बार फिर से बाहुबली के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। कमल हासन को सिर्फ एक दृश्य में दिखाया गया है जहाँ उनका चेहरा खून से लथपथ है, जो नए युग के आने की बात को उजागर करते दिख रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण का भी ट्रेलर में काफी अलग अवतार देखने को मिला है।

फिल्म के किरदारों के साथ -साथ ट्रेलर में एआई कारों औऱ 3डी इफेक्ट ने भी दर्शकों की उत्तेजना को बढ़ाने का काम किया है। प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की वीएफएक्स को लेकर खासी आलोचना हुई थी, लेकिन यहाँ कमाल के वीएफएक्स दिखाए गए हैं।

अब ट्रेलर के सामने आने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। फिल्म की कहानी और विजुअल्स की सबसे ज्यादा तारीफ हुई है। कुछ लोगों को तो 'कल्कि 2898 AD' के ट्रेलर के एक सीन को देख 'महाभारत' तक की याद आ गई है, जहां प्रभास यानी की भैरवा अश्वत्थामा यानी की अमिताभ बच्चन के साथ युद्ध करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा दिशा पाटनी भी अहम रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर देखने के बाद यूजर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ब्लॉकबस्टर वाइब्स', दूसरे यूजर ने प्रभास के डायलॉग को दोहराते हुए लिखा, 'मैं ने कभी कोई जंग नहीं हारी', वहीं एक यूजर ने फिल्म की तारीफ में लिखा- 'विजुअल और मेकिंग फायर है।'

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये कलयुग के विनाश पर आधारित होने वाली है। पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म स्थापना करने के लिए कल्कि अवतार के जन्म की कहानी दिखाई जाएगी, जहां से अधर्म का विनाश होगा। फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क