न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स : रणबीर और आलिया चुने गए बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें एडिशन का रविवार (28 जनवरी) को गुजरात के गांधीनगर में आयोजन किया गया। अवार्ड सेरेमनी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 2:06:00

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स : रणबीर और आलिया चुने गए बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें एडिशन का रविवार (28 जनवरी) को गुजरात के गांधीनगर में आयोजन किया गया। अवार्ड सेरेमनी में साल 2023 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में दी गई परफोरमेंस के हिसाब से विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया। सेरेमनी में जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी शामिल हुए और प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिए। शो को दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर व एक्टर मनीष पॉल ने होस्ट किया और विजेताओं के नामों की घोषणा की।

आईए अब नजर डालते हैं किस कैटेगरी में किसने पुरस्कार पर कब्जा जमाया

बेस्ट एक्टर - रणबीर कपूर (एनिमल)
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट फिल्म - 12वीं फेल
बेस्ट डायरेक्टर - विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - रानी मुखर्जी ( मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे), शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स – जोराम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विक्की कौशल (डंकी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : डायरेक्टर डेविड धवन
बेस्ट लिरिक्स – अमिताभ भट्टाचार्य (‘तेरे वास्ते’ – जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – भूपिंदर बब्बल (‘अर्जन वैली’ - एनिमल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – शिल्पा राव (‘बेशरम रंग’ - पठान)
बेस्ट म्यूजिक एलबम – प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल (एनिमल)
बेस्ट डायलॉग – इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट स्टोरी – अमित राय (ओएमजी 2) देवाशीष मखीजा (जोराम)
बेस्ट स्क्रीन प्ले - विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – तरुण डुडेजा (धक धक)
बेस्ट डेब्यू मेल – आदित्य रावल (फराज)
बेस्ट डेब्यू फीमेल – अलिजेह अग्निहोत्री (फैरी)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - हर्षवर्द्धन रामेश्वर (पशु)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - सुब्रत चक्रवर्ती, अमित रे (सैम बहादुर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सैम बहादुर)
बेस्ट साउंड डिजाइन - कुणाल शर्मा (एमपीएसई) (सैम बहादुर) सिंक सिनेमा (एनिमल)
बेस्ट एडिटिंग - जसकुंवर सिंह कोहली-विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट एक्शन - स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रै, यानिक बेन, केचा खम्फाकडी, सुनील रोड्रिग्स (जवान)
बेस्ट वीएफएक्स - रेड चिलीज वीएफएक्स (जवान)
बेस्ट कोरियोग्राफी - गणेश आचार्य (‘व्हाट झुमका’ - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

अवार्ड सेरेमनी के दौरान रणबीर ने आलिया को किया किस, नीतू ने ऐसे दी बधाई

फिल्मफेयर अवार्ड्स में बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का जलवा रहा। रणबीर को जहां बेस्ट एक्टर के लिए अवार्ड मिला तो वहीं, आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। इस दौरान तमाम सितारे इस खूबसूरत शाम का हिस्सा बने लेकिन आलिया और रणबीर ने पूरी स्पॉटलाइट चुरा ली। दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां वे एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं।

रणबीर ने स्टेज परफोरमेंस दी जिसमें आलिया ने उनका पूरा साथ दिया। ‘एनिमल’ लुक में मशीन गन रेप्लिका के साथ ग्रैंड एंट्री पर रणबीर ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली। वे अचानक स्टेज से उतरे और आलिया को भी खुद के साथ जॉइन करवा लिया। दोनों ने ‘एनिमल’ के गाने ‘जमाल कुडू’ पर सिर पर ग्लास रख डांस किया और इसके बीच में ही रणबीर ने आलिया को हग करके प्यारी सी किस दे डाली। रणबीर ने ‘एनिमल’ में उनकी को-एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ भी प्रस्तुति दी।

रणबीर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आलिया-रणबीर की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत नोट लिखा, “मैंने वर्ष 2019 में गुप्त रूप से प्रार्थना की थी, जब रणबीर और आलिया को फिल्म 'संजू' और 'राजी' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। 'एनिमल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अवार्ड मिलने पर बधाई। मुझे आप दोनों पर बहुत गर्व है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम