न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में फंदे पर लटकी मिली मशहूर एक्ट्रेस, इधर-प्रत्युषा सुसाइड मामले में कोर्ट ने कहा, राहुल राज ने किया मजबूर

मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने तिरुवनंतपुरम वाले घर में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई हैं। अर्पणा मात्र 31 साल की थी। खबरों के मुताबिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 12:11:40

घर में फंदे पर लटकी मिली मशहूर एक्ट्रेस, इधर-प्रत्युषा सुसाइड मामले में कोर्ट ने कहा, राहुल राज ने किया मजबूर

मशहूर मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने तिरुवनंतपुरम वाले घर में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई हैं। अर्पणा मात्र 31 साल की थी। खबरों के मुताबिक गुरुवार को शाम 7:30 बजे उन्हें मृत पाया गया जब उनकी बहन और मां घर वापस आए थे। करमना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर्णा की मौत की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को चौंका दिया है।

अपर्णा के सोशल मीडिया अकाउंट की बात करें तो उसमें उनके पति संजीत और दो बेटियों थ्रया और कृतिका की प्यारी तस्वीरें भरी हुई है। वह पति संजीत को ‘मेरी ताकत’ कहा करती थी। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया था। कुछ दिन पहले उन्होंने बैकग्राउंड स्कोर के साथ अपनी फोटोज का एक वीडियो कोलाज भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि एक महिला को अपने जीवन में किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।

फिल्मों की बात करें तो अपर्णा को ‘चंदनमाझा’, ‘आत्मसखी’, ‘मैथिली वीन्दुम वरुम’ और ‘देवस्पर्शम’ जैसे धारावाहिकों में काम के लिए जाना जाता है। अपर्णा ‘मल्लू सिंह’, ‘थट्टाथिन मरायथु’ और ‘जोशी की रन बेबी रन’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने कलिवेडु में अथिरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सिंधु जैकब को रीप्लेस किया था।

aparna nair,pratyusha banerjee,rahul raj,malyalam tv actress aparna nair,balika vadhu,anandi

7 साल पहले ‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ का रोल करने वालीं प्रत्युषा ने कर ली थी आत्महत्या

साल 2016 में 24 साल की 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेीस प्रत्युषा बनर्जी ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा की सुसाइड के बाद उनकी मां द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एक्टर और इवेंट ऑर्गेनाइजर राहुल राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुंबई की एक कोर्ट ने इस मामले में राहुल की आरोपमुक्ति की अर्जी खारिज करते हुए कहा है कि उनके उत्पीड़न ने ही प्रत्युुषा को आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर किया था।

राहुल ने गर्लफ्रेंड प्रत्युषा की जिंदगी नरक बना दी थी। प्रथम दृष्टया ये स्पष्ट है कि राहुल द्वारा शारीरिक, भावनात्मक, वित्तीय उत्पीड़न और शोषण के चलते ही एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं। राहुल ने प्रत्युषा की तकलीफों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में वह स्पष्ट रूप से एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में आता है।

राहुल, प्रत्युषा को ड्रग्स सप्लाई करता था, जबकि वह जानता था कि एक्ट्रेस किस मानसिक हालत से गुजर रही हैं। ये बात साबित हो चुकी है कि राहुल, प्रत्युषा के साथ मारपीट करता था और उसकी लाइफ को भी कंट्रोल कर रहा था। राहुल ने अपने कर्जों का भुगतान करने और लाइफस्टाइल को अच्छा बनाने के लिए प्रत्युषा का इस्तेमाल किया।

दूसरी तरफ कोई काम न मिलने से प्रत्युषा तंगी की शिकार हो गई थीं, जिसके चलते वह परेशान रहने लगी थीं। आपको बता दें कि साल 2015 में प्रत्युषा ने राहुल को डेट करना शुरू किया था और वह आखिरी समय तक उसके साथ रिलेशनशिप में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका