न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे ‘3 इडियट’ फेम एक्टर अखिल मिश्रा, गणपति दर्शन के लिए कार्तिक आर्यन के घर पहुंचीं सारा अली खान

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर मिली है। सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ फेम एक्टर अखिल मिश्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अखिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 1:27:24

नहीं रहे ‘3 इडियट’ फेम एक्टर अखिल मिश्रा, गणपति दर्शन के लिए कार्तिक आर्यन के घर पहुंचीं सारा अली खान

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर मिली है। सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ फेम एक्टर अखिल मिश्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अखिल 58 साल के थे। अखिल के निधन की अभी तक आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी मौत किचन में फिसलकर गिरने से हुई है। अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अखिल हाईराइज बिल्डिंग की बालकनी में काम कर रहे थे और उनकी मौत वहां से गिरने की वजह से हुई है।

जब यह हादसा हुआ तब अखिल की पत्नी एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट हैदराबाद में एक शूट कर रही थीं। वह खबर मिलते ही घर पहुंचीं और अभी तक सदमे में हैं। सुजैन ने कहा, “मेरा दिल टूट गया है, मेरा सैकंड हाफ चला गया है।” अखिल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अखिल ने अपने करिअर में कई किरदारो में जान डाली।

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में उनका ‘लाइब्रेरियन दुबेजी’ का रोल खूब पसंद किया गया था। उनके खाते में ‘डॉन’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ सहित कई और भी फिल्में शामिल हैं। अखिल ने टीवी शो में भी काम किया है। वे ‘भंवर’, ‘उतरन’, ‘उडान’, ‘सीआईडी’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘भारत एक खोज’, ‘रजनी’ सहित कई सीरियल का हिस्सा रहे।

akhil mishra,3 idiots film,actor akhil mishra,akhil mishra death,sara ali khan,kartik aaryan,sara kartik,love aajkal,ganpati darshan

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन में फिर से बढ़ रहीं नजदीकियां

सैफ अली खान व अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। सारा काफी धार्मिक प्रवृत्ति की हैं और वह हर धर्म को बराबर महत्व देती हैं। सारा भरपूर आस्था के साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सभी जगह जाती रहती हैं। सारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए इनके फोटो और वीडियो भी शेयर करती हैं। उन्हें इन चीजों के लिए कई बार ट्रोल भी किया गया है, जिसका वह करारा जवाब दे चुकी हैं।

बहरहाल सारा इन दिनों गणपति सेलिब्रेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही वह नीता और मुकेश अंबानी द्वारा एंटीलिया में आयोजित गणपति महोत्सव में नजर आई थीं। इसके फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे। बुधवार (20 सितंबर) रात सारा, कार्तिक आर्यन के घर पर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच गईं। ये तस्वीरें और वीडियो भी खूब धूम मचा रहे हैं। दरअसल कार्तिक और सारा जब ‘लव आजकल’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।

हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन अब फिर से उनकी दूरियां मिटती नजर आ रही हैं। कार्तिक के घर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और कबीर खान व उनकी पत्नी मिनी माथुर भी नजर आए। एक फोटो में कार्तिक, सारा, राशा और मनीष चारों साथ में बप्पा के सामने हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। सारा गुलाबी सूट में काफी प्यारी लग रही हैं और कार्तिक भी येलो कुर्ते पायजामे में हैंडसम दिख रहे हैं। फैंस ने सारा-कार्तिक के लिए अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार