न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है? जानिए इसके अहम फायदे और सही तरीका

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्यों जरूरी है? जानें इसके फायदे, UV किरणों से सुरक्षा, सनबर्न और स्किन कैंसर से बचाव, सही SPF और त्वचा के अनुसार इस्तेमाल करने का तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 6:53:42

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है? जानिए इसके अहम फायदे और सही तरीका

सर्दी हो या गर्मी, सुबह की हल्की धूप में निकलना सभी को अच्छा लगता है। यह सूरज की हल्की किरणें हमारे शरीर के लिए लाभकारी होती हैं और विटामिन D प्रदान करती हैं, जो हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। लेकिन बदलते पर्यावरण और प्रदूषण के कारण अब धूप केवल लाभकारी नहीं रही, बल्कि हमारी त्वचा के लिए खतरा भी बन गई है। सूरज की UV किरणें त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे स्किन एलर्जी, सनबर्न, समय से पहले झुर्रियां और यहां तक कि स्किन कैंसर जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन सभी से बचाव का सबसे आसान और असरदार तरीका है—हर दिन घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल।

अक्सर लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए होती है, लेकिन इसका असली महत्व सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करना है। नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को UVB किरणों से सुरक्षा मिलती है, जो सनबर्न और समय से पहले उम्र बढ़ने का कारण बनती हैं। UVB किरणें इतनी शक्तिशाली होती हैं कि कांच के पार भी पहुंच सकती हैं, इसलिए घर या गाड़ी के अंदर होने पर भी ये हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सनस्क्रीन त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बना देती है, जिससे तेज धूप में जलन और लाल निशान जैसी परेशानियों से बचाव होता है। यह त्वचा की कोशिकाओं के DNA को भी सुरक्षित रखती है, जिससे स्किन कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों की त्वचा पर धीरे-धीरे धब्बे, एलर्जी और मेलाज़्मा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

आजकल की सनस्क्रीन में विटामिन E जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नमी, सुरक्षा और जरूरी देखभाल प्रदान करते हैं। इसका सही चुनाव आपकी त्वचा के प्रकार के अनुसार होना चाहिए—ऑयली, ड्राई, सेंसिटिव या मुंहासों वाली त्वचा के लिए अलग-अलग सनस्क्रीन उपलब्ध हैं।

सनस्क्रीन का SPF हमेशा कम से कम 30 होना चाहिए। इससे कम SPF वाली सनस्क्रीन धूप से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देती। रोजाना सही SPF वाली सनस्क्रीन लगाने से आप सूरज की हानिकारक किरणों से अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ, जवान और सुरक्षित रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत