न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में देना चाहते हैं चेहरे को रंगत, इन तरीकों से करें अंडे का इस्तेमाल

इन उपायों की मदद से त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हुए चेहरे को रंगत दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 5:05:07

सर्दियों में देना चाहते हैं चेहरे को रंगत, इन तरीकों से करें अंडे का इस्तेमाल

सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को अंडे खाने का बहुत मन होने लगता हैं जो कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही अंडे सर्दियों के दिनों में आपकी त्वचा को रंगत दिलाने का काम भी करते हैं। जी हां, अंडे में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाने के गुण रखता है। आज इस कड़ी में हम आपको अंडे को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों की मदद से त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हुए चेहरे को रंगत दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और विटामिन ई कैप्सूल

आपको एक कटोरी में अंडा लेना और सफेद और पीले हिस्से को हटाना है। अब डेढ़ चम्मच चीनी, एक कैप्सूल विटामिन ई और अंडे की सफेद जर्दी को अच्छे से मिलाएं। आप मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें और बाद में पानी से धो लें। आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इससे कुछ हफ्तों में त्वचा में कसाव नजर आएगी। इसके अलावा एजिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और शहद

अगर आपकी स्किन भी ड्राय रहती है और कुछ भी करने के बाद यानी मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी ड्रायनेस नहीं जाती तो ये तरीका अपनाएं। इसके लए एक अंडे की सफेदी लें और उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिक्स कर लें और चेहरे पर अप्लाई करें। अब 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये ड्राइ स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और दही

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दही और अंडे से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक टी स्पून दही, एक टी स्पून शहद और खीरे का रस मिला लें, अब इसमें अंडे की सफेदी डालकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और गाजर

एक अंडा लें और उसमें एक चम्मच घिसी हुई गाजर डालें और एक चम्मच एलोवेरा जैल। इन तीनों चीजों को मिक्स कर के रूई के फाहे से चेहरे और आंखों के आसपास लगाएं। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और टी ट्री ऑयल

इस मास्क को बनाने के लिए आपको अंडे का पीला हिस्सा और टी ट्री ऑयल चाहिए। इन दोनो चीजों को अच्छे से मिलाकर फेंट लें। इस मिश्रण को चेहरे पर उंगलियों की मदद से लगाएं। आपको इस मास्क की डबल लेयर लगाना है। करीब 20 से 30 मिनट तक के लिए इस मास्क को लगाएं रखें। मास्क को हल्के हाथों से मसाज करते हुए गीले कपड़े से साफ करें। इसके बाद पानी से धो लें। ये मास्क एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और चने का आटा

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो दो अंडे लें (सफेद भाग), आधा चम्मच चने का आटा और एक चम्मच चीनी लें। इन तीनों चीजों को मिक्स कर के पेस्ट बना लें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और हल्दी

इसके लिए छोटे साइज की कटोरी में एक चम्मच हल्दी लें, अब इसमें अंडे के सफेद हिस्से को मिला लें। चाहें तो आप इसमें संतरे के छिलके का पाउडर भी डाल सकती हैं। अब इसे फेंट लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ये नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।

want to give color to the face in winter use eggs in these ways,beauty tips,beauty hacks

अंडा और नींबू का रस

आपको एक बाउल में अंडे की सफेद जर्दी अलग करना है। इसमे एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। ये मास्क ड्राई स्किन को मॉश्चराइज करने का कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह