Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में हुए बदलाव से बनते हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन नुस्खों की मदद से करें इन्हें दूर

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर सस्ते में स्ट्रेच मार्क्स के निशान से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 6:01:52

शरीर में हुए बदलाव से बनते हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन नुस्खों की मदद से करें इन्हें दूर

पुरुष हो या महिला दोनों को स्ट्रेच मार्क्स का सामना करना पड़ता हैं जो कि अचानक वजन बढ़ने या वजन कम होने के बाद स्किन में आए बदलाव के कारण बनते हैं। अधिकतर महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के बाद और पुरुषों को जिम जाने के बाद शरीर में आए खिंचाव के कारण स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के निशान त्वचा की सुंदरता में कमी लाने का काम करते हैं जिन्हें सभी दूर करना चाहते हैं और इसके लिए बाजार से कई महंगी क्रीम भी लेकर आते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर सस्ते में स्ट्रेच मार्क्स के निशान से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा का प्रयोग

एलोवेरा जेल अंदर से आपकी स्किन को हाइड्रेट और ब्राइट बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को टाइट और मार्क्स दूर करने में मदद करता है। आप अगर रोज प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं तो जल्द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका उपयोग करें। tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks अंडे और विटामिन ई कैप्सूल

स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें। tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks कोकोआ बटर

ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है। tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks नारियल और बादाम तेल

नारियल और बादाम तेल आपकी स्किन के स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकते हैं। नारियल में उपचार गुण होते हैं और अध्ययनों से पता चला है कि ये त्वचा के घावों को जल्दी ठीक कर सकता है। इसके लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और प्रभावित जगह में नियमित लगाएं। अपने शरीर के उस हिस्से पर जहां स्ट्रेच मार्क्स के निशान होते हैं, कोकोनट वर्जिन ऑइल भी लगा सकते हैं।

tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks चीनी का स्क्रब

प्रभावित जगह पर चीनी का स्क्रब लगाने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। ये आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्का करने में मदद करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक कप चीनी में 1/4 कप बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नहाने से पहले हफ्ते में 3 से 4 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस स्क्रब से लगभग 8 से 10 मिनट के लिए मसाज करें।

tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks खीरा और नींबू के रस का प्रयोग

नींबू के रस में नेचुरल एसिड होता है जो निशान को कम करने में मदद करता है जबकि खीरे का रस स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है। आप इन दोनों को बराबर मात्रा में प्रभावित जगह पर लगाएं और करीब 10 मिनट के बाद धो लें।
tips to remove stretch marks,beauty tips,beauty hacks विक्स वेपोरब

अक्सर लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम होने पर करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए विक्स वेपोरब को निशान के ऊपर लगाएं फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology