न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुंदरता बढ़ाने का काम करती हैं लिपस्टिक, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए ले इन टिप्स की मदद

महिलाएं यह चाहती हैं कि उनकी लिपस्टिक एकदम परफेक्ट दिखे और पूरे दिन होंठों पर टिकी रहे। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रख सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 3:23:00

सुंदरता बढ़ाने का काम करती हैं लिपस्टिक, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए ले इन टिप्स की मदद

जब भी कभी मेकअप की बात की जाती हैं तो उसमें लिपस्टिक को जरूर शामिल किया जाता हैं क्योंकि इसके बिना महिला की सुंदरता फीकी लगती है। लिपस्टिक चेहरे की रंगत बदलने का काम करती हैं और हर महिला के बैग में यह आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन गर्मियों और मानसून के दिनों में महिलाओं के सामने यह दिक्कत आती हैं कि पसीने या उमस की वजह से लिपस्टिक लंबे समय तक नहीं टिक पाती हैं। महिलाएं यह चाहती हैं कि उनकी लिपस्टिक एकदम परफेक्ट दिखे और पूरे दिन होंठों पर टिकी रहे। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रख सकती हैं।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

एक्सफोलिएट करें

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक बहुत सुंदर दिखे, तो आपको नियमित रूप से डेड सेल्स से छुटकारा पाना होगा। स्टोर से खरीदे गए लिप स्क्रब का उपयोग करना अच्छा विकल्प है। लेकिन घर पर भी आप एक किफायती लिप स्क्रब बना सकती हैं। जैतून के तेल की कुछ बूंदें चीनी के पाउडर के साथ मिलाएं और इस मिश्रण का उपयोग अपने होंठों से डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए करें। यह मिश्रण आपको होंठों को कोमल बनाएगा। जैतून का तेल आपके होंठों को मॉइस्चराइज करेगा वहीं चीनी डेड स्किन सेल्स को हटा देगी। स्क्रब के बाद आपके होंठ मुलायम और चिकने दिखने लगेंगे।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

होंठों को हाइड्रेट करें

लिपस्टिक चाहे कितनी भी अच्छी क्यों न हो, अगर आपके होंठ सूखे हुए हैं, तो यह बहुत पैची दिखेगी। इसलिए आपको हर समय अपने होंठों को हाइड्रेट रखना चाहिए। अपने होंठों को सूखने से बचाने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का लिप बाम खरीदें। आप दिन के दौरान एक एसपीएफ के साथ लिप बाम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि आपके होंठों की त्वचा आपके चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी पतली होती है। यह सूरज की किरणों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाती है। इनकी अगर देखभाल ठीक से न की जाए, तो यह डैमेज भी हो सकती है। दिन के समय लिप बाम अपने पास रखें, जब भी होंठ सूखे महसूस हों, तो लगा लें।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

लिप प्राइमर और कंसीलर का करें इस्तेमाल

लिप प्राइमर लिपस्टिक के रंग को उभारने का काम करता है और लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। होंठों पर प्राइमर का उपयोग करने से वे हाइड्रेटेड रहते हैं और लिपस्टिक को पॉलिश लुक देता है। आप होंठों को मॉश्चराइज करने के लिए प्राइमर लगाएं और उंगली से हल्का सा कंसीलर लगाएं। होंठों पर कंसीलर की पतली लेयर लगाने से लिपस्टिक का असली रंग निखर कर आता और लंबे समय तक टिकने में भी मदद करता है।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

लाइनर से शेप दें

जब बात होंठों के आकार की हो, तो अलग-अलग लोगों की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। कुछ लोग बड़े होंठ चाहते हैं, तो कुछ छोटे । ऐसे में आप लिपलाइन की मदद से होंठों की शेप बना सकती हैं। आपको बस लाइट पिंक लिप लाइनर लेना है और कोई भी आकार बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करना है। अगर आपने लिप लाइनर का उपयोग करके होंठों को छोटा दिखाने की सोची है, तो अपनी नेचुरल लिप लाइन को छिपाने के लिए हाई कवरेज कंसीलर का यूज करना होगा। अपने होंठों का आधार बनाने के लिए इसी लिप लाइनर का यूज करके इसे भरें। जब होंठ लाइट पिंक लाइनर से कवर हो जाएंगे, तो पिगमेंटेशन स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देगा और जब आप लिपस्टिक लगाएंगी, तो लिपस्टिक का असली रंग दिखाई देगा।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानें

आप लिप ब्रश, उंगलियों या लिपस्टिक ट्यूब का यूज करके लिपस्टिक लगा सकती हैं। बेहतर है कि आप लिपस्टिक लगाने के लिए लिप ब्रश का उपयोग करें। हालांकि, एक अच्छे कलर के लिए आपको सीधे ट्यूब से लिपस्टिक लगाने की जरूरत पड़ेगी। रंग को बराबर फैलाने के लिए अपने होंठों को एक साथ दबाएं।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

कैसी लिपस्टिक चुनें

सही लिपस्टिक चुनना एक जरूरी फैसला है। कहने की जरूरत नहीं है कि मैट लिपस्टिक क्रीमी और अन्य लिपस्टिक के मुकाबले लंबे समय तक टिकती है। लंबे समय तक चलने वाली लिपस्टिक के लिए मैट या वाटरप्रूफ लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ग्लोसी लिपस्टिक बहुत जल्दी फिकी पड़ जाती हैं इसलिए इससे दूर रहें।

पाउडर का यूज करें

यदि आप क्रीम या ऑयल बेस्ड लिपस्टिक का फॉमूर्ला अपना रही हैं, तो आप पाउडर का उपयोग करके इसे लंबे समय तक टिकाए रख सकती हैं। एक छोटा टिश्यु पेपर लें और इसे अपने होंठों से दबाएं। ब्रश का इस्तेमाल करते हुए अब इस पाउडर को हल्के से साफ कर लें। टिश्यु पेपर निकालें और लुक को पूरा करने के लिए अपनी लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं।

tips to put lipstick,beauty tips,beauty hacks

ब्लॉटिंग करें अर्थात एक्सट्रा लिपस्टिक हटाएं

लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे और फैले नहीं इसके लिए ब्लॉटिंग बहुत ज़रूरी है। इसके लिए होंठो पर पहले टिशु पेपर रखें, फिर ब्रश पर कोई भी टेल्कम पाउडर लगाकर टिशु पेपर के ऊपर अच्छी तरह लगाएं, ताकि पाउडर आपकी लिपस्टिक की एक्स्ट्रा शाइन निकाल दे। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक चाय के कप या जूस के ग्लास पर नहीं चिपकेगी। जब आप अपना पहला कोट लगा लें, तब अपने होंठो को टिशू पेपर के बीच में दबा कर अतिरिक्त लिपस्टिक निकाल

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद