न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती हैं सिर में खुजली की समस्या, इन उपायों से मिलेगा आराम

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से खुजली की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 3:03:19

दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती हैं सिर में खुजली की समस्या, इन उपायों से मिलेगा आराम

महिला हो या पुरूष, दोनों के सुंदर दिखने में बालों का बड़ा रोल होता है। हर कोई चाहता है कि उसके बाल साफ और स्टाइलिश दिखें, लेकिन यह तभी संभव है जब आपका स्कैल्प भी सेहतमंद हो। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि लोग सिर में खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं जो कई बार आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा भी कर सकती हैं। कई बार सिर में दाने, सिर में फंगस, पपड़ी या रूसी की वजह से सिर में खुजली होने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से खुजली की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

एप्पल वेनेगर

एप्पल वेनेगर मतलब सेब का सिरका। ये सिर की गंदगी को साफ करने के लिए बहुत समय से उपयोग किया जा रहा है। तीन चौथाई पानी के साथ एक चौथाई सेब का सिरका मिलाकर बालों में रोज मालिश करने से सिर में खुजली की समस्या दूर हो जाती है।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

नींबू

नींबू के रस में एन्टीसेप्टिक गुण होते हैं, इसे सिर पर लगाने से रूसी एवं सिर की खुजली से राहत मिलती है। 15 ग्राम काली मिर्च का पावडर, 40 मिली नींबू का रस और 30 मिली कच्चा दूध इन सबको मिलाकर नहाने से आधा घण्टा पहले बालों में लगाने से बालों में रूसी नहीं रहती और खुजली भी मिट जाती है।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

टी ट्री ऑयल
दुनियाभर में टी ट्री ऑयल का प्रयोग लोग सुंदरता बढ़ाने के लिए करते रहे हैं। इसमें टरपीन्स नाम को यौगिक मौजूद होता है जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों से लैस होता है। इसके उपयोग से बालों की जड़ों में नमी बनी रहती है और खुजली से निजात मिल जाती है। 2 चम्मच टी ट्री ऑयल को एक चम्मच ऑलिव ऑयल में मिलाएं। कॉटन की रुई को मिश्रण में डुबोकर बलाों की जड़ों में मसाज करें। एक हफ्ते बाद से ही आपको परिणाम दिखने लगेंगे।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। क्योंकि, यह बालों को मुलायम बनाने के साथ ही सिर से जुड़ी सभी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। यह सिर की खुजली से निजात दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए थोड़े से नारियल तेल को गुनगुना कर लें। फिर इससे अपने सिर की हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से डैंड्रफ दूर होता है, साथ ही आपको खुजली से भी राहत मिल सकती है।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

प्याज का रस

प्याज का रस स्कैल्प की खुजली मिटाने का बेहतर और कारगर उपाय है, अगर आप इसकी गंध सहन कर सकते हैं। प्याज का रस निकाल कर कॉटन की मदद से सिर की त्वचा पर लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छी तरह सिर धो लें।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

ऐलोवेरा

यह तो सभी जानते हैं कि ऐलोवेरा गुणों का खजाना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐलोवेरा का उपयोग आपके बालों को भी सुंदर, मजबूत और डैड्रफ फ्री कर सकता है। जी हां, अगर ऐलोवेरा जेल को बालों की जड़ों में थोड़ी देर मसाज करके 15 मिनट बाल शैम्पू से धोया जाय तो सिर में खुजली की समस्या दूर हो जाती है।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

तिल का तेल

सिर की मालिश के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करें यह खुजली और रूखेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। तिल के तेल को गर्म करके रात में सोने से पहले दस मिनट तक सिर की मालिश करें और सुबह उठकर शैम्पू से सिर धोएँ।

tips to get rid of itching in head,beauty tips,beauty hacks

पका केला

एक पका केला लेकर शहद मिलाकर अच्छी प्रकार मिला लें और इसमें प्याज का रस मिक्स करें फिर इसे बालों की जड़ों में लगा कर 20 मिनट तक छोड़ दें और शैम्पू कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे